ग्वालियर आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने चाइनीज फूड खाया। चौपाटी पर उन्होंने वेज बिरयानी, वेज रोल, फ्रेंच फ्राइड, मंचूरियन और चाऊमीन टेस्ट की। फालूदा और काजू की बर्फी का भी मजा लिया। जब मुख्यमंत्री से पूछा गया कि खाना कैसा लगा तो बोले- बहुत अच्छा था। कम पड़ गया... मुझे तो और भूख लग रही है।
मुख्यमंत्री सोमवार को ग्वालियर आए थे। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर हुए प्रोग्राम में शामिल हुए। उनके साथ में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, सिंधिया समर्थक ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और राज्यमंत्री भारत सिंह कुशवाहा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री सभी के साथ शहर भ्रमण पर निकले। सबसे पहले वह रैन बसेरा पहुंचे। मुसाफिरों को दी जाने वाली सुविधाओं को देखा। रेलवे ओवरब्रिज के नीचे मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। फूलबाग चौपाटी पर पहुंचे। यहां इंदौर की 56 मार्केट की तर्ज पर चौपाटी बनाई गई है। यहां सभी ने इंडियन के साथ चाइनीज फूड खाया।
CM बोले- कोविड लहर इस बार कमजोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की लहर इस बार कमजोर है। उम्मीद है इसका अंत हो जाएगा। ऐसा हुआ तो अप्रैल-मई में सरकार बड़े पैमाने पर बेटियों की शादी कराएगी। यह बात राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कही। वे जीवाजी विश्वविद्यालय के अटल सभागार में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बेटियों की आर्थिक, सामाजिक मदद के लिए कई योजनाएं हैं। जिसमें लाड़ली लक्ष्मी योजना पूरे देश के लिए उदाहरण बन चुकी है। अब हम लाड़ली लक्ष्मी योजना पार्ट-2 का विस्तार करेंगे और नए आयाम जोड़ेंगे।
ये भी पढ़ें:-
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.