पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
किसानों के समर्थन में कांग्रेस नेता गुरुवार को करीब 9 किलोमीटर तक पैदल चले और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने महाराज बाड़े से पदयात्रा शुरू की और शिंदे की छावनी से फूलबाग, पड़ाव, गांधी रोड, थाटीपुर, बारादरी चौराहा होकर सदर बाजार पहुंचे। इस पदयात्रा में किसानों के समर्थन में नारे लगाते नेताओं केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की।
पदयात्रा की शुरूआत करते हुए शहर कांग्रेस के अध्यक्ष डाॅ. देवेंद्र शर्मा ने कहा- किसान इस देश के अन्नदाता है, खेतों में कड़ी मेहनत से फसल उगाते है, खलियानों में फसलों की सुरक्षा करते हुए गेहूं चावल, दालें, ज्वार, बाजरा, मक्का, सब्जी, फल आदि की पैदावार करके मंडियों में पहुंचा कर खाद्यान्न उपलब्ध कराते हैं। भाजपा की मोदी सरकार के किसान विरोधी कानूनों के कारण किसान बर्बादी की कगार पर है।
भाजपा के तीनों काले कानून पर अमल होने से किसानों की जमीन पूंजीपतियों के हाथ में चली जाएंगी। इस दौरान विधायक प्रवीण पाठक, डाॅ. सतीश सिकरवार, पूर्व सांसद रामसेवक सिंह, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, अलबेल सिंह घुरैया, इब्राहिम पठान, दुष्यंत साहनी, चतुर्भुज धनोलिया, कृष्णराव दीक्षित, रूचि गुप्ता एवं हेवरन कंसाना आदि मौजूद रहे।
पॉजिटिव- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कोई उपलब्धि ला रहा है, उन्हें सफल बनाने के लिए आपको दृढ़ निश्चयी होकर काम करना है। कुछ ज्ञानवर्धक तथा रोचक साहित्य के पठन-पाठन में भी समय व्यतीत होगा। ने...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.