पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
हवा के रुख में बदलाव होते ही दिन में सर्दी से राहत मिल गई। उत्तर की बजाय हवा उत्तरी पश्चिमी चल रही है। साथ ही नमी में गिरावट आई है। जिस कारण गुरुवार से कोहरे से भी राहत लोगों को मिल गई है। खिली धूप निकलने के कारण दिन का पारा सामान्य से 3.7 डिग्री ऊपर पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसका अंचल में असर 24 जनवरी से देखने को मिलेगा। इस दौरान हल्के बादल छाएंगे। साथ तापमान में गिरावट आएगी। इससे फिर से ठंड बढ़ेगी। धूप निकलती रहेगी।
पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल छाएंगे
अभी दो दिन रात का तापमान बढ़त के साथ दर्ज होगा। 24 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल छाएंगे। साथ ही थोड़ा ठंड बढ़ेगी। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ कमजोर है। इससे बारिश की संभावना नहीं है।
-वेद प्रकाश सिंह, वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक
8 से 10 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवा
गुरुवार को 8 से 10 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। इससे सुबह और रात के समय लोगों ने थोड़ा ठिठुरन का अहसास किया। लेकिन दिन में खिली धूप के चलते सर्दी से राहत रही। पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री बढ़त के साथ 26.7 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री गिरावट के साथ 7.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक रहा। सुबह की आर्द्रता 92 फीसदी रही। यह सामान्य से 20 फीसदी अधिक रही।
पॉजिटिव- आप अपने व्यक्तिगत रिश्तों को मजबूत करने को ज्यादा महत्व देंगे। साथ ही, अपने व्यक्तित्व और व्यवहार में कुछ परिवर्तन लाने के लिए समाजसेवी संस्थाओं से जुड़ना और सेवा कार्य करना बहुत ही उचित निर्ण...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.