ग्वालियर में एक अनोखा मामला सामने आया है। बिहार से परीक्षा देने ग्वालियर आए फेसबुक फ्रेंड ने महिला के किराए के घर में ठहरने के समय उससे दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं महिला के डेढ़ लाख के गहने भी हड़प ले गया। घटना अगस्त 2021 महाराजपुरा की पुष्कर कॉलोनी की है। घटना के कुछ समय बाद महिला युवक की तलाश में उसके घर बिहार भी पहुंची।
यहां आरोपी ने 18 दिन उसे अपनी पत्नी बनाकर वहां रखा। बार-बार गलत काम किया। इसके बाद जब गहने वापस मांगे तो आरोपी और उसकी मां ने मारपीट कर दी। ग्वालियर आने के बाद महिला ने मामले की शिकायत महाराजपुरा थाना में की है। पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले और उसकी मां के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
महाराजपुरा की पुष्कर कॉलोनी निवासी 41 वर्षीय महिला कविता (बदला हुआ नाम) किराए के मकान में रहती है। महिला ने महाराजपुरा थाने में शिकायत कर बताया कि उसकी अगस्त 2021 में बिहार के लावापुर कस्बे में रहने वाले मनोज यादव से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। दोस्ती होने के बाद दो महीने तक बातचीत होती रही। एक दिन बातचीत करते हुए मनोज ने बताया कि उसका एग्जाम है और सेंटर ग्वालियर पड़ा है। मैं पेपर देने ग्वालियर आ रहा हूं, पेपर भी दे दूंगा और तुमसे मुलाकात भी हो जाएगी। महिला के हामी भरने के बाद मनोज ग्वालियर आया और उसके घर रहने लगा। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच महिला के घर की अलमारी में रखे जेवर गायब होने पर महिला ने मनोज से पूछा तो मनोज ने कहा कि तुम मेरे साथ मेरे परिवार से मिलने चलो मैं वहां तुम्हारे गहने वापस दिलवा दंूगा। मनोज के आग्रह पर महिला उसके गांव जा पहुंची।
पत्नी के रुप में मिलवाया परिजन से...
महिला ने पुलिस को बताया कि जब मैं मनोज के घर पहुंची तो उसने परिजन से परिचय पत्नी के रुप में कराया। वह 18 दिनों तक मनोज के घर उसके साथ पत्नी बनकर रही, उसी दौरान उसने महिला के साथ शरारिक संंबंध भी बनाए। जब महिला अपने जेवरात वापस मांगे तो जेवर देने की जगह उसके साथ आरोपी मनोज और उसकी मां लाली यादव के साथ मारपीट की। वहां से लौटने के बाद महिला ने काफी समय इंतजार किया कि आरोपी उसके गहने लौटा देगा, लेकिन जब कोई आस नहीं रही तो अभी मामले की शिकायत महाराजपुरा थाना में की है। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.