पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
किसान आंदोलन के चलते शनिवार को किसानों ने पूरे देश में हाईवे जाम किए। ग्वालियर में डबरा, मोहना, बड़गांव व रायरू सहित चार स्थानों पर किसानों ने हाईवे जाम कर कृषि कानूनों के खिलाफ अपना विरोध जताया है। इस जाम में डबरा के सिमरिया में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी फंस गए। वो ग्वालियर से दतिया की ओर जा रहे थे।
शहर के बड़ागांव पर हाईवे जाम कर प्रदर्शन में किसानों के साथ माकपा, कांग्रेस भी शामिल रही है। कांग्रेस के ग्वालियर पूर्व विधायक सतीश सिकरवार भी धरना प्रदर्शन में शामिल हुए हैं। 3 घंटे तक किसान हाईवे पर ट्रैफिक जाम किए बैठे रहे। दोपहर के 3 बजते ही किसानों ने हाईवे खाली कर दिए। प्रदर्शन में करीब 400 से 500 किसान व स्थानीय लोग शामिल रहे हैं।
दिल्ली और आसपास के राज्यों में किसान आंदोलन दो महीने से ज्यादा समय से चल रहा है। बीते 36 दिनों से ग्वालियर के फूलबाग चौराहा पर किसान और माकपा के सदस्य किसान आंदोलन को आगे बढ़ा रहे हैं। देश के किसान संगठनों के आव्हान पर शनिवार को पूरे देश में किसानों ने तीन घंटे हाईवे जाम कर शक्ति प्रदर्शन किया है। इसमें ग्वालियर जिले में भी किसानों ने खूब जोर शोर से भाग लिया है। जिले में चार स्थानों पर हाईवे जाम किया गया है। इनमें दो स्थान शहर और दो स्थान देहात के रहे हैं। शहर में बड़ागांव और रायरू, जबकि देहात में डबरा और मोहना में किसानों ने हाईवे जाम किए हैं।
12 बजे पहुंचे और 3 बजे तक लगातार की नारेबाजी
शहर के बड़ागांव हाइवे पर किसान नेताओं के साथ किसानों के दल सुबह से ही हाईवे पर पहुंच गए थे। इतना ही नहीं शुक्रवार को किसानों ने ट्रैफिक जाम की रिहर्सल भी की थी। शनिवार को 12 बजे तो किसान हाईवे पर बैनर, तख्ती लेकर बैठ गए। ट्रैफिक को रोक दिया गया। इसके बाद लगातार तीन घंटे तक किसानों ने यहां हाईवे पर ट्रैफिक जाम कर केन्द्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ नारेबाजी की है।
विधायक व पूर्व विधायक का मिला समर्थन
बड़ागांव हाईवे पर किसानों के प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस व अन्य दलों का भी पूरा समर्थन मिला है। बड़ागांव हाईवे पर ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस विधायक सतीश सिंह सिकरवार, पूर्व विधायक कांग्रेस रामबरन सिंह गुर्जर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील शर्मा भी धरना प्रदर्शन में शामिल हुए और अपने विचार रखे हैं।
इमरजेंसी वाहन निकालते रहे
किसानों ने हाईवे जाम प्रदर्शन के चलते मानवीय पहलुओं को भी ध्यान में रखा है। एक एम्बुलेंस आने पर किसान हाईवे पर उठ खड़े हुए और एम्बुलेंस निकलने के बाद फिर हाईवे जाम कर दिया। इमरजेंसी वाहनों को जाम में नहीं रोका गया
पॉजिटिव- आज ग्रह गोचर और परिस्थितियां आपके लिए लाभ का मार्ग खोल रही हैं। सिर्फ अत्यधिक मेहनत और एकाग्रता की जरूरत है। आप अपनी योग्यता और काबिलियत के बल पर घर और समाज में संभावित स्थान प्राप्त करेंगे। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.