पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जनवरी में पिछले दस साल में ऐसा सातवीं बार है जब रात का पारा 3.4 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 4.8 डिग्री कम) पर आ गया। शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात ठंडक की वजह आसमान साफ हाेने के कारण उत्तरी हवा चलना रहा। सुबह 5.30 बजे तापमान 5 डिग्री था और 8.30 बजे तक महज 1.4 डिग्री पारा चढ़ा, लेकिन सूरज निकलने के बाद पहले 3 घंटे में ही पारा 14.4 डिग्री तक बढ़ गया।
इस कारण दिन में लाेगाें काे सर्दी से राहत मिली। सुबह हल्का कोहरा छाया रहने से दृश्यता 800 मीटर दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक धूप में तेज हाेने के कारण शनिवार काे अधिकतम पारा 3.8 डिग्री बढ़कर 24.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, लेकिन शाम हाेते ही पारा फिर से गिरने लगा और सर्दी ने जाेर पकड़ लिया।
पिछले साल का रिकाॅर्ड टूटा: इस साल की सर्दी ने पिछले साल जनवरी का रिकार्ड तोड़ दिया। 30 जनवरी 2020 को न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया था, लेकिन इस बार न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री पर आ गया। इससे पहले 13 जनवरी को रात का पारा 3.5 डिग्री पर आ गया था।
2013 में 1.1 पर आ गया था न्यूनतम तापमान
तिथि और साल न्यूनतम पारा
6 जनवरी 2011 1.6 22 जनवरी 2012 3.4 8 जनवरी 2013 1.1 3 जनवरी 2014 5.0 30 जनवरी 2015 4.5 22 जनवरी 2016 3.5 12 जनवरी 2017 3.0 4 जनवरी 2018 1.9 15 जनवरी 2019 2.4 11 जनवरी 2020 4.0
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में।
आगे क्या: पश्चिमी विक्षोभ से बारिश के आसार
पिछले 12-13 साल में जनवरी के आखिरी दिनों में इतनी सर्दी प्रदेश में नहीं पड़ी। इस बार सर्दी उत्तरी हवा के लगातार चलने से पड़ रही है। अब दो पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं। इनके असर से रात के तापमान में वृद्धि होगी, लेकिन 7 फरवरी के बाद पारा फिर नीचे जाएगा। तीन फरवरी की शाम से बादल छाएंगे। अंचल में 4 और 5 फरवरी को बारिश हो सकती है।
-वेद प्रकाश सिंह, मौसम वैज्ञानिक
पॉजिटिव- व्यक्तिगत तथा पारिवारिक गतिविधियों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। किसी प्रिय व्यक्ति की मदद से आपका कोई रुका हुआ काम भी बन सकता है। बच्चों की शिक्षा व कैरियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी संपन...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.