पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
एक गैंगरेप पीड़ित महिला को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराने में 14 महीने लग गए हैं। कुछ दिन तक वह डर के चलते घर से नहीं निकली और जब थाने पहुंची तो पुलिस ने नहीं सुनी। पुलिस मामले को जमीन का झगड़ा बताकर जांच करती रही। आखिरकार पीड़ित महिला को सीएम हेल्प लाइन की शरण लेनी पड़ी। इसके बाद वहां से दबाव पड़ने के बाद मुरार थाना पुलिस ने शुक्रवार को चार आरोपियों पर गैंगरेप का मामला दर्ज किया है। आरोपी अभी फरार है। पुलिस अफसरों का कहना है कि मामला क्यों इतनी देरी से दर्ज हुआ यह जांच कराई जा रही है।
यह है घटना
उपनगर मुरार के लेदर फैक्ट्री के पास अमित विहार कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय महिला अपने बेटे के साथ रहती है। महिला के पति की कुछ वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। नवंबर 2019 में जब महिला घर में अकेली थी तो पास ही रहने वाले लल्लू ठेकेदार, श्रीकृष्ण पचौरी, नारायण सिंह गुर्जर और नरेश यादव उसके घर में आ धमके। इन्होंने धमकाकर महिला के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद धमकी दे गए कि यदि पुलिस में शिकायत की तो बेटे की हत्या कर देंगे। इस पर पीड़ित महिला चुप रही। पर कुछ समय बाद वह हिम्मत कर थाने तक पहुंची तो पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। इसके बाद कई बार महिला ने प्रयास किया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। मुरार पुलिस को दूसरे पक्ष ने पूरा विवाद जमीन का बता कर गुमराह किया।
सीएम हेल्प लाइन बनी सहारा
जब मुरार थाना पुलिस ने मामले की सुनवाई नहीं की तो महिला ने सीएम हेल्प लाइन पर शिकायत की। अभी 15 दिन पहले उसने शिकायत की। जिस पर तत्काल वहां से इस मामले में दबाव पुलिस पर पड़ा। दबाव बना तो मुरार थाना पुलिस ने घटना के 14 महीने बाद मुरार थाना में शुक्रवार को गैंग रेप का मामला दर्ज कर लिया है।
देरी की होगी जांच
इस मामले में पुलिस से इतनी देरी क्यों हुई और महिला को तत्काल इंसाफ क्यों नहीं मिला कई सवाल हैं। डीएसपी विजय सिंह भदौरिया का कहना है कि अभी मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। मामले में किस स्तर पर देरी हुई है यह जांच कराई जा रही है।
पॉजिटिव- आप अपने व्यक्तिगत रिश्तों को मजबूत करने को ज्यादा महत्व देंगे। साथ ही, अपने व्यक्तित्व और व्यवहार में कुछ परिवर्तन लाने के लिए समाजसेवी संस्थाओं से जुड़ना और सेवा कार्य करना बहुत ही उचित निर्ण...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.