अपने साथियों पर कार्रवाई से मप्र संविदा ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ नाराज है। इसलिए आंदोलन को और तेज किया जाएगा। बुधवार को भी मप्र संविदा ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ इंटक का आंदोलन प्रदेश अध्यक्ष एलके दुबे के नेतृत्व में जारी रहा। यह आंदोलन 21 जनवरी से रोशनी घर पर चल रहा है।
गुरुवार को गणतंत्र दिवस के दिन आंदोलन शांतिपूर्ण रहेगा पर इसके बाद इसे और तेज किया जाएगा। यह आंदोलन संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण, आउटसोर्स कर्मचारियों के संविलियन अथवा संविदा पर नियोजित करने सहित अन्य मांगों को लेकर किया जा रहा है।
संगठन के नेताओं ने कहा कि सरकार वार्ता न करते हुए संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों को निष्कासित कर प्रताड़ित कर रही है। आंदोलन तब तक जारी रहेगा तब तक निकाले गए कर्मचारियों को वापस नहीं ले लिया जाता।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.