पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
लोगों ने पहले अवैध कॉलोनी बसाई और फिर नगर निगम की मेन पंपिंग लाइन से पानी का कनेक्शन ले लिया। मामला महाराजपुरा गांव का है। गुुरुवार को नगर निगम की टीम ने अवैध कॉलोनी में बनाईं गईं कच्ची सड़कों को जेसीबी से उखाड़ा दिया। यही नहीं 10 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह कार्रवाई निगमायुक्त शिवम वर्मा द्वारा किए गए निरीक्षण के बाद की गई। उन्होंने अवैध कॉलोनी में मेन पंपिंग लाइन से लिए गए अवैध कनेक्शन को देखा था। इसके बाद टीम भेजकर कार्रवाई कराई। टीम ने अवैध कनेक्शन काटकर मेन लाइन को सुरक्षित किया। इन पर दर्ज कराई एफआईआर: सहायक सिटी प्लानर सतेंद्र सिंह यादव की शिकायत पर महाराजपुरा थाना पुलिस ने धंती बाई, सुमेध सिंह, गोपाल, रामहंस, जगत सिंह, रामहेत सिंह, महेंद्र सिंह, रामनरेश, पूरण सिंह और सोवरन सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि इन लोगों ने महाराजपुरा गिर्द के सर्वे क्रमांक 46 से 49 एवं 64 से 67 तक की भूमि पर अवैध कॉलोनी बसाई।
पॉजिटिव- आज आसपास का वातावरण सुखद बना रहेगा। प्रियजनों के साथ मिल-बैठकर अपने अनुभव साझा करेंगे। कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा बनाने से बेहतर परिणाम हासिल होंगे। नेगेटिव- परंतु इस बात का भी ध...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.