पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
एक महिला के घर में घुसकर दो युवकों ने छेड़छाड़ की, महिला को गलत तरीके से छुआ, जब विरोध किया तो फायर कर गए। घटना बुधवार शाम डीडी नगर महाराजपुरा की है। घटना के समय महिला का छोटा बेटा वहां पहुंच गया। उसने आरोपी की हरकत का वीडियो भी बनाया है। महाराजपुरा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और फायरिंग की FIR की है।
महाराजपुरा के डीडी नगर में एक 39 वर्षीय महिला अपने दो बच्चों के साथ रहती है। मूल रूप से यह परिवार भिंड के रहने वाला है, लेकिन बच्चों की अच्छी पढ़ाई और परवरिश के लिए महिला यहां रहती है। बुधवार शाम 7 बजे क्षेत्र का एक युवक निहाल सिंह गुर्जर अपने साथी अरविंद यादव के साथ महिला के घर पहुंचा। उस समय महिला घर में अकेली थी। निहाल ने घर के अंदर घुसते ही महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने उसे जमकर पीटा और अश्लील हरकतें की। इसी समय महिला का 10 वर्षीय बेटा कोचिंग से आ गया। उसने दोनों युवकों की हरकत को मोबाइल में कैद कर लिया। बेटे के आते ही दोनों युवक भाग गए। 10 मिनट बाद निहाल बंदूक लेकर लौटा और उसने घर के सामने फायरिंग कर दी। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। महाराजपुरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला है। साथ ही दोनों युवकों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
कोरे कागज पर लगवाया अंगूठा
महिला ने अपने बयानों में यह भी कहा है कि दोनों युवकों में से निहाल सिंह ने छेड़छाड़ से पहले एक कोरे कागज पर जबरदस्ती अंगूठा भी लगवाया है। अब उसे नहीं पता कि वह इस कोरे कागज का क्या कर सकता है। यह बात पुलिस भी नहीं समझ पा रही है।
हर दिन हो रही छेड़छाड़ की दो से तीन घटनाएं
शहर में छेड़छाड़ की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जिले में हर दिन दो से तीन मामले छेड़छाड़ के थानों तक पहुंच रहे हैं। यह तो वह शिकायतें हैं जो थानों तक पहुंच गई हैं। कई घटनाएं तो थानों तक भी नहीं पहुंचती हैं।
पॉजिटिव- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कोई उपलब्धि ला रहा है, उन्हें सफल बनाने के लिए आपको दृढ़ निश्चयी होकर काम करना है। कुछ ज्ञानवर्धक तथा रोचक साहित्य के पठन-पाठन में भी समय व्यतीत होगा। ने...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.