भाजपा से निष्काषित प्रीतम लोधी और बागेश्वर धाम सरकार के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बीच पिछले दिनों हुई जुबानी जंग में समझौता हुआ। फिर टूट भी गया। बताया जाता है कि सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दोनों का पैचअप करवाया था, लेकिन प्रीतम लोधी फिर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर मुखर हो गए हैं। इस बार उनके शब्द और ज्यादा कड़े हैं। उनका आरोप है कि महाराज ने उनके संबंधी के खिलाफ हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है।
प्रीतम फिर हमलावर, लेकिन धीरेंद्र चुप
भाजपा से निकाले गए प्रीतम सिंह लोधी और बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बीच सीक्रेट समझौता सीएम शिवराज ने कराया था। जब दोनों के बीच 'मसल दूंगा, पतलून गीली हो जाएगी..' जैसी बयानबाजी हो रही थी। ऐसे में दोनों को शांत करने के लिए शिवराज को दखल देना पड़ा। सीएम ने उन्हें एक-दूसरे के प्रति मन साफ करने के लिए कहा। बकौल प्रीतम लोधी बागेश्वर धाम के महाराज ने भी उनसे माफी मांगी।
लोधी ने महाराज से कहा कि मैं तो पढ़ा लिखा नहीं हूं। मुझसे गलती हुई, लेकिन आप तो ज्ञानी हैं, मरे को जिंदा कर देते हैं। लोगों की नौकरियां लगवा देते हैं। मेरे मुंह से कुछ गलत निकल गया, तो आपने ऐसी भाषा का इस्तेमाल क्यों किया? अब एक बार फिर बागेश्वर धाम के महाराज पर हमलावर हो गए हैं। उन्होंने महाराज पर अपने समधी की हत्या के केस में षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है। हालांकि महाराज ने अब तक इस पर प्रतिक्रिया नहीं दी है।
आपने भगवा छोड़, नीला दुपट्टा क्यों पहन लिया?
प्रीतम लाेधी ने बताया कि मेरी मजबूरी बन गई थी। मुझे पार्टी से बाहर कर दिया। पहले भी एक बार पार्टी से बाहर कर चुके हैं। परिवार ने तीन पीढ़ियों ने जनसंघ और भाजपा को सींचा है। ऐसी पार्टी ने मुझे बाहर करने से पहले एक बार भी नहीं सोचा। पिता ने राजमाता सिंधिया और अटलजी के साथ काम किया है। पार्टी को सींचा है। तीन पीढ़ियों ने सेवा की, लेकिन पद नहीं मिला। जो लोग साल भर पहले आए, बड़े पदों से नवाजे गए। हम पद के लालची नहीं थे, फिर भी हमारे साथ अन्याय हुआ।
राजनीति में आगे का क्या प्लान है?
भाजपा से तो बाहर हो ही गए हैं। अब मैं बसपा, सपा, भीम आर्मी और आम आदमी पार्टी को एक छत के नीचे लाने में लगा हूं। हम एक गठबंधन बनाएंगे। 50 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। हम चंबल संभाग, बुंदेलखंड और मालवा में ही चुनाव लड़ेंगे।
उमा भारती क्या आपको साथ देंगी, उनसे बात भी हुई थी?
उमा ने कहा था कि माफी मांगो, पार्टी है। ब्राह्मण समाज सर्वोच्च समाज है, ज्ञानी है। मैंने इसके बाद पार्टी अध्यक्ष से लिखित में माफी मांगी, लेकिन मुझ पर केस भी दर्ज करा दिया गया। तथाकथित बाबा हैं धीरेंद्र शास्त्री। उन्होंने कहा कि प्रीतम लोधी को मसल देंगे, मार देंगे। उन्होंने ये भी कहा कि प्रीतम लोधी को न मार सको तो चूड़ियां पहनकर घर में बैठो। मैंने सोचा कि एक देश में दो कानून हैं। मुझे मारने की धमकी भी दी जा रही है और जो धमकी दे रहा है, उसे ही सुरक्षा दे दी गई। इस कारण मैंने नीला दुपट्टा पहनने में ही भलाई समझी।
【 17 अगस्त 】
ब्राह्मण उल्लू बनाते हैं, सुंदर महिलाओं के घर भोजन करने जाते हैं शिवपुरी जिले के बदरवास में लोधी समाज के एक कार्यक्रम में प्रीतम लोधी ने कहा था कि कथावाचक और पंडित पागल बनाते हैं। महिलाएं इनकी बातों में आ जाती हैं। दूध, घी, दही अपने बच्चों को खिलाने की बजाय इन्हें दे देती हैं। कथावाचक आपको उल्लू बनाने और बातें करने के लिए कथा के 25 से 50 हजार रुपए भी लेते हैं। ये लोग सुंदर महिलाओं के घर जाकर कहते हैं कि आज शाम का भोजन आपके यहीं करेंगे। उनकी नजर कहीं और ही होती है।
कथा के दौरान यह कहते हैं कि 20 से 30 साल की महिलाएं आगे बैठ जाओ। 30 से 45 साल की महिलाएं बीच में और बुजुर्ग महिलाएं पीछे बैठ जाओ। इसके बाद यह गाने गा-गाकर उन्हें नचवाते हैं और खुद ऊपर बैठे आनंद लेते हैं। हालांकि जब ब्राह्मणों का विरोध शुरू हुआ, तो प्रीतम ने माफी भी मांगी। बाद में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया।
【 20 अगस्त 】
धीरेंद्र शास्त्री बोले– मूर्ख, मसल दूंगा तुझे
बागेश्वर धाम के नाम से प्रसिद्ध धीरेंद्र शास्त्री ने लोधी के बयान पर उन्हें ललकारा था। कहा था कि एक तथाकथित नेता ने कहा है कि ब्राह्मण आपके 8-8 घंटे बर्बाद करते हैं। इसे मसलने का मन होता है। मूर्ख, मसल दूंगा तुझे। शास्त्री ने कहा कि ब्राह्मणों की जरूरत इसलिए है, ताकि आने वाली पीढ़ी राम के बारे में जान सके। हम जातिवादी बात नहीं कर रहे हैं।
लोधी का पलटवार
लोधी ने इस पर जवाब देते हुए कहा है कि तथाकथित कथावाचक मेरी ठठरी बांधने की बात कर रहा है। मुझसे मिलने का बड़ा शौक है, तो एक दिन आकर मुझसे मिल लें। सामने मुलाकात कर ले फिर बताएं क्या हुआ। वो क्या सब लोग देखेंगे।
ये भी पढ़ें...
भारत को मिटाने के लिए मुस्लिम देशों से आ रहा फंड
बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र शास्त्री ने लव जिहाद को लेकर बयान दिया है। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि भारत को खंड-खंड करने के लिए यह एक षड्यंत्र है। इसके पीछे कुछ मुस्लिम देश है। वहां से इसकी फंडिंग होती है। उनकी शय पर भारत देश में ये षड्यंत्र चलाया जा रहा है। इसे रोकना जरूरी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
लोग मां को कुचलते हुए चले गए...:मैं गिड़गिड़ाता रहा कि वो नीचे पड़ी है
लोग मेरी मां को पैरों से कुचलते हुए चले गए। मैं रोता रहा। गिड़गिड़ाता रहा कि मां और कुछ लोग नीचे पड़े हैं, किसी ने मेरी बात नहीं सुनी...। दर्द एक बेटे का है। भिंड के दंदरौआ धाम मंदिर में लगे बागेश्वर धाम सरकार के महंत धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के दरबार में मची भगदड़ में इस बेटे ने अपनी मां को खो दिया। हालांकि, प्रशासन भगदड़ की बात से इनकार कर रहा है। दैनिक भास्कर ने उनके बेटे से बात की, जाना क्या हुआ था उस दिन... पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
बागेश्वर धाम वाले 'सरकार' की कहानी
26 साल के कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का विदेश तक में नाम है। धीरेंद्र से ज्यादा उनकी पहचान बागेश्वर धाम के रूप में है। छतरपुर जिले के गढ़ा निवासी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कभी गांव में भगवान सत्यनारायण की कथा सुनाते थे। गांव में हनुमानजी का मंदिर है। इसे बालाजी और बागेश्वर धाम नाम से जाना जाता है। इसी मंदिर में देवकी नंदन ठाकुर को रामकथा के लिए बुलाया जाता था। फिर धीरेंद्र खुद रामकथा के साथ 'दिव्य दरबार’ लगाने लगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
भगदड़ में महिला की मौत, 5 लोग घायल
भिंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दंदरौआ धाम में मंगलवार को भगदड़ मच गई, जिसमें एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। साथ ही 5 श्रद्धालु भी घायल हो गए। महिला परिवार के साथ बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र शास्त्री की कथा सुनने आई थी। हादसे के बाद दंदरौआ धाम के आसपास का मोबाइल नेटवर्क बंद कर दिया गया। हादसा भिंड के डॉक्टर हनुमान मंदिर पर आयोजित सियपिय मिलन समारोह के दौरान हुआ। जिसका आयोजन दंदरौआ धाम पर पिछले कुछ दिन से चल रहा है। इसके तहत सोमवार से बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की कथा हो रही है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.