पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सड़क पर एक मनचले ने हंगामा खड़ा कर दिया। राह चलते एक महिला का हाथ पकड़ लिया, जब महिला ने विरोध किया तो उसके सिर में पत्थर मार दिया और कपड़े फाड़कर भाग गया। जिस समय घटना हुई वहां कई लोग मौजूद थे, लेकिन महिला अकेली संघर्ष करती रही और कोई उसकी मदद के लिए नहीं आया। घटना चेतकपुरी के पास सोमवार दोपहर की है। झांसी रोड थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
झांसी रोड थाना क्षेत्र स्थित पारस विहार कॉलोनी निवासी एक 30 वर्षीय महिला सोमवार दोपहर अपनी सहेली से मिलकर घर लौट रही थी। अभी वह चेतकपुरी के पास पहुंची ही थी कि पीछे से आए एक युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया। महिला ने विरोध किया तो युवक ने अपना नाम मुकेश रजक बताकर उससे दोस्ती करने के लिए कहा। पर महिला ने उसे झटका देकर अपना हाथ छुड़ाया और वापस घर की ओर जाने लगी। इस पर मनचले को इतना गुस्सा आया कि उसने पहले एक पत्थर उठाकर महिला के सिर पर दे मारा। उसके बाद उसके कपड़े फाड़ दिए और भाग गया। महिला ने शोर भी मचाया, लेकिन आसपास खड़े कई लोग तमाशा तो देखते रहे, लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। महिला को अस्पताल पहुंचाने के बाद छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार बताया गया है।
असंवेदनशील रहे लोग
जिस समय आरोपी ने महिला से छेड़छाड़ कर कपड़े फाड़े तथा मारपीट की, वहां से लोग निकलते रहे। किसी ने भी महिला की मदद नहीं की और आरोपी भाग गया। महिला ने कहा कि जब युवक उस पर हमला कर रहा था तब उसकी किसी ने मदद नहीं की। यह घटना किसी की बहन-बेटी के साथ हो सकती है। लोगों की चुप्पी से ही ऐसे लोगों की हिम्मत बढ़ती है।
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.