पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
दो साल बाद शहर में अप्रैल में पहले सप्ताह में लू चली है। अप्रैल 2019 में 5 अप्रैल से लू चलने लगी थी। साथ ही पारा 43 डिग्री के करीब पहुंच गया था। वहीं 6 अप्रैल 2019 को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री दर्ज हुआ था। वहीं पिछले वर्ष अप्रैल में एक भी दिन लू नहीं चली थी। लेकिन इस बार राजस्थान की ओर से लगातार गर्म हवा आ रही है, जिस कारण अंचल का तापमान बढ़ा हुआ है। मंगलवार को दोपहर 12 बजे की पारा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। शाम 6 बजे तक 39 डिग्री सेल्सियस के करीब पारा रहा। इस तरह करीब 7 घंटे तक लू की चपेट में शहरवासी रहे।
9 से ग्वालियर सहित अंचल में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी के आसार
राजस्थान से आ रही गर्म के कारण ग्वालियर में मंगलवार काे सीजन का सबसे गर्म दिन था। अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक रहा। रात में भी गर्मी हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी लू चलने की आशंका है। साथ ही 9 अप्रैल से ग्वालियर सहित अंचल में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। इससे लू से कुछ दिन के लिए राहत मिलने की उम्मीद है।
24 घंटे में 5.2 डिग्री चढ़ा रात का पारा
गर्म हवा आने के कारण 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस बढ़त के साथ 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक रहा। इसी के कारण सुबह 9 बजे से ही लोगों ने गर्म हवा का अहसास किया। अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक रहा।
चार दिन से रोज चढ़ रहा है पारा
हवा का रुख उत्तर पश्चिम से बदलकर पूरी तरह से पश्चिमी हो गया है। राजस्थान की ओर से गर्म हवाएं आ रही हैं। इस कारण से अधिकतम व न्यूनतम तापमान लगातार बढ़त के साथ दर्ज हो रहे हैं। 3 अप्रैल को जहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री था, वहीं न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री दर्ज हुआ था। इसके बाद से लगातार दिन और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है।
पॉजिटिव - आपका संतुलित तथा सकारात्मक व्यवहार आपको किसी भी शुभ-अशुभ स्थिति में उचित सामंजस्य बनाकर रखने में मदद करेगा। स्थान परिवर्तन संबंधी योजनाओं को मूर्तरूप देने के लिए समय अनुकूल है। नेगेटिव - इस...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.