बादल छाने के कारण 3 दिन से लगातार रात का पारा चढ़ रहा है। इन 3 दिनाें में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक चढ़ गया है। इसका कारण पूर्वी हवा का आना है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार-मंगलवार की रात तक जम्मू-कश्मीर से पश्चिमी विक्षोभ गुजर जाएगा। इससे बुधवार से बादल छंटने के आसार हैं।
बादल छंटने के साथ सुबह के समय हल्का कोहरा छाना शुरू होगा। साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार अभी 15 दिसंबर तक रात में ज्यादा सर्दी नहीं बढ़ेगी। सोमवार को सुबह से हल्के बादल छाए रहे। हल्की धूप भी निकली। पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री बढ़त के साथ 26.8 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री बढ़त के साथ 14.5 डिग्री दर्ज किया गया।
रात के पारे में गिरावट आ सकती है
जम्मू-कश्मीर से पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद यहां से अंचल की ओर उत्तरी हवा आएंगी। इससे अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। साथ ही सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है।
-एके शुक्ला, मौसम वैज्ञानिक
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.