पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर-चंबल संभाग के ऊपर बना पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हाे गया है। इस कारण रात के तापमान में गिरावट आ गई है। दो दिन पहले तक रात का पारा 13.8 डिग्री तक जा पहुंचा था, जाे शुक्रवार-शनिवार को दरम्यानी रात 9.3 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया।
मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि कल से शीतलहर चल सकती है। इसके असर से सर्दी बढ़ेगी और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक आ सकता है। साथ ही हल्का काेहरा भी छाएगा। 8 और 9 फरवरी से दूसरे पश्चिमी विक्षोभ के बनने पर सर्दी से राहत मिलेगी। गाैरतलब है कि 3 फरवरी को दिन का तापमान 30 डिग्री को पार कर गया था, लेकिन इसके बाद अधिकतम तापमान 6.8 डिग्री लुढ़क चुका है। पिछले दो दिन से यह 23.6 डिग्री पर स्थिर है।
फरवरी अंत तक बनी रहेगी सर्दी
^पश्चिमी विक्षोभ गुजर चुके हैं इसलिए रात का तापमान कम होगा और कोहरा भी छा सकता है। 8 और 9 फरवरी काे एक और पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, लेकिन यह कमजोर रहेगा। इस पूरे महीने सर्दी बनी रहेगी। 15 फरवरी तक रात का पारा 10-12 डिग्री तक रहेगा। इसके बाद यह 15 डिग्री पर पहुंच जाएगा।
-वेदप्रकाश सिंह, मौसम वैज्ञानिक
पॉजिटिव- आज ग्रह गोचर और परिस्थितियां आपके लिए लाभ का मार्ग खोल रही हैं। सिर्फ अत्यधिक मेहनत और एकाग्रता की जरूरत है। आप अपनी योग्यता और काबिलियत के बल पर घर और समाज में संभावित स्थान प्राप्त करेंगे। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.