पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शहर में रात का पारा बीते चार दिन में 3.3 डिग्री तक नीचे आया है। इस कारण सुबह और शाम सर्दी का अहसास हो रहा है, लेकिन दिन में तेज चटक धूप से पारा उछल रहा है। यही कारण है दिन में ठंड के बाद भी लोगों को पसीना आ रहा है। दो दिन बाद बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना भी मौसम विभाग जता रहा है।
ग्वालियर सहित अंचल से कोहरा लगभग गायब हो गया है। इस सीजन में हर साल की तरह कोहरा नहीं पड़ा है। साथ ही उत्तर से चलने वाली हवा का रूख बदला है। उत्तरी-पश्चिमी हवा अब चल रही है। जिस कारण यह उतनी ठंडी नहीं है। इसी वजह से मौसम हर दिन के साथ बदल रहा है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है जो सामान्य से कम था। इसके साथ गुरुवार को अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री रहा है। इस मौसम का व्यापक असर आम जनजीवन पर पड़ रहा है। लोगों को सुबह-शाम तो सर्दी का अहसास हो रहा है, लेकिन दिन में गर्म कपड़ों से राहत मिली है।
नए सिस्टम से छाएंगे बादल
मौसम वैज्ञानिक सीके उपाध्याय का कहना है कि नया सिस्टम बन रहा है। राजस्थान व महाराष्ट्र में चक्रवातीय घेरा भी बन रहा है, जिस कारण 24 जनवरी से ग्वालियर सहित अंचल में बादल डेरा जमाएंगे। साथ ही हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। इससे मौसम एक बार फिर बदलेगा। एक बार ठंड फिर अपने स्वरूप में लौटेगी।
लापरवाही पड़ सकती है भारी
अभी मौसम दिन में गर्म और रात को ठंडा है। यही मौसम है जिसमें जरा सी भी लापरवाही महंगी पड़ सकती है। यदि बिना गर्म कपड़े पहनकर निकलते हैं तो शाम के समय ठंडी हवा आपको बीमार कर सकती है। डॉ. प्रतीक कुमार का कहना है कि इसी मौसम में खांसी, सर्दी व जुकाम के मरीज सबसे ज्यादा ओपीडी में आते हैं। बीमारी से बचने के लिए सावधानी बरते।
पॉजिटिव- आप अपने व्यक्तिगत रिश्तों को मजबूत करने को ज्यादा महत्व देंगे। साथ ही, अपने व्यक्तित्व और व्यवहार में कुछ परिवर्तन लाने के लिए समाजसेवी संस्थाओं से जुड़ना और सेवा कार्य करना बहुत ही उचित निर्ण...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.