पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर| मकान मालिक के 20 लाख नकद और 12 ताेला साेने के गहने चाेरी कर फरार हुईं दो महिलाओं में से एक को पुलिस ने दिल्ली में कार पसंद करते हुए पकड़ लिया। उसके कब्जे से पुलिस ने 2.80 लाख नकद और एक लाख के गहने बरामद किए हैं।
सिटी सेंटर क्षेत्र स्थित पटेल नगर निवासी ठेकेदार अशोक माखीजा के यहां एक सप्ताह पहले पेइंग बनकर ठहरीं बबीता और गुरप्रीत एक दिन बाद ही कमरा छोड़कर चली गईं थीं। उनके जाने के बाद अशोक ने 20 लाख रुपए नगद व गहने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थीं। इसके बाद से विश्वविद्यालय पुलिस की टीम दोनों की तलाश में दिल्ली पहुंची थी। टीम ने बबीता को दिल्ली के पॉश इलाके रोहिणी से उसके बॉयफ्रेंड अमित के साथ पकड़ लिया। वह एक शोरूम पर कार पसंद कर रही थी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बबीता जीरकपुर की निवासी है और रोहिणी में किराए पर कमरा लेकर रहती है। उसकी साथी गगनप्रीत उर्फ गुरप्रीत जालंधर की बताई गई है। बबीता ने प्रारंभिक पूछताछ में चोरी से इनकार किया। उसने बताया है कि जाे रुपए व गहने उससे बरामद हुए है वे गुरप्रीत ने उसे दिए थे। बबीता से अधिक सवाल किए जाने पर उसकी हालत बिगड़ने लगती है। इस कारण पुलिस उससे अधिक पूछताछ भी नहीं कर पा रही है।
पॉजिटिव- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कोई उपलब्धि ला रहा है, उन्हें सफल बनाने के लिए आपको दृढ़ निश्चयी होकर काम करना है। कुछ ज्ञानवर्धक तथा रोचक साहित्य के पठन-पाठन में भी समय व्यतीत होगा। ने...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.