पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शहर का मौसम भी बढ़ा अजीब हो रहा है। दिन का तापमान कम होता जा रहा है, लेकिन रात का पारा बढ़ता चला जा रहा है। यही कारण है कि दिन और रात के तापमान में बहुत कम अंतर रह गया है। शुक्रवार दोपहर पांच मिनट की हल्की रिमझिम से मौसम और ठंडा हो गया है।
शुक्रवार की सुबह कोहरा और धुंध के साथ हुई है। आसमान में बादल छाए होने और हवा चलने से हल्की सी ठंडक है। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है, जबकि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री दर्ज हुआ है। जो सामान्य से लगभग 8.2 डिग्री अधिक है। दिन और रात से तापमान में मामूली अंतर रह गया है। मौसम वैज्ञानिक सीके उपाध्याय की माने तो मौसम अजीब व्यवहार कर रहा है। दिन में धूप न निकलने और हवा चलने पर ठंडक बनी हुई है, पर रात को बादलों के कारण पारा उछला है। तभी तो सामान्य से 8 डिग्री तक अधिक रात का तापमान बना हुआ है। पर 24 घंटे में रात के तापमान में भी गिरावट आने की संभावना बनी हुई है।
कोहरा भी छाया है
बीते दो दिन से कोहरा भी छाया हुआ है। जहां गुरुवार को कोहरे के कारण दृश्यता 200 मीटर तक रह गई थी, वहीं शुक्रवार को भी कोहरा अच्छा रहा है। दृश्यता 300 मीटर तक रह गई थी। कोहरा का सबसे ज्यादा असर ट्रेनों पर पड़ता है। दिल्ली से आने वाली ज्यादातर ट्रेन देरी से चल रही हैं।
दिन में जलते दिखे अलाव
मौसम बदलने के कारण दिन में ठंडक बढ़ गई है। गुरुवार को प्रदेश में अंचल के 3 जिले श्योपुर, दतिया और ग्वालियर सबसे ठंडे रहे हैं। इस कारण दिन में शहर में जगह जगह अलाव जलते हुए दिखाई दिए हैं। ठंड से बचने यही अलाव सहारा बने हैं।
पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर किसी कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल र...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.