पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शहर में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर आक्रोशित कांग्रेस ने शनिवार दोपहर एसपी ऑफिस पर हल्ला बोल प्रदर्शन किया है। कांग्रेस ने पुलिस अफसरों को तीन घंटे तक एसपी ऑफिस में घेरकर बाहर सड़क पर प्रदर्शन किया। यह पूरा प्रदर्शन ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार के नेतृत्व में किया गया है। दोपहर 12 बजे प्रदर्शन शुरू हुआ जो दोपहर 3 बजे तक चला है। इस दौरान विधायक सतीश सिकरवार ने एसपी ग्वालियर को अपनी मांगों के संबंध में एक ज्ञापन भी दिया है।
कांग्रेस के अनुसार पिछले कुछ दिनों से शहर में गांजा, स्मैक, शराब की तस्करी बढ़ गई है। बाहर से आने वाले बदमाशों को यहां शरण दी जाती है। 20 दिन से बदमाश रह रहे थे, लेकिन स्थानीय पुलिस को पता भी नहीं चलता है। महिलाओं के साथ बदसलूकी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था से जन-जन में आक्रोश है। इसी के चलते शनिवार दोपहर को कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार के नेतृत्व में कांग्रेस व स्थानीय लोगों ने एसपी ऑफिस का घेराव कर प्रदर्शन किया।
कांग्रेसियों ने एसपी ऑफिस के बाहर टेंट लगाकर सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। दोपहर 12 बजे से प्रदर्शन शुरू किया गया था जो दोपहर 3 बजे तक चला। आखिर में कांग्रेसियों ने एसपी ग्वालियर अमित सांघी को ज्ञापन देकर शहर की कानून व्यवस्था को सुधारने और महिलाओं की सुरक्षा में कदम उठाने की मांगों पर काम करने के लिए कहा। एसपी ग्वालियर ने मांगों पर काम करने का आश्वासन दिया है।
तीन घंटे पुलिस छावनी बना रहा एसपी ऑफिस
कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान कोई हरकत न हो जाए इसके लिए काफी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात था। तीन घंटे तक एसपी ऑफिस पुलिस छावनी बना रहा। किसी को भी अंदर आने की इजाजत नहीं थी।
पॉजिटिव- आज आप किसी विशेष प्रयोजन को हासिल करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। घर में किसी नवीन वस्तु की खरीदारी भी संभव है। किसी संबंधी की परेशानी में उसकी सहायता करना आपको खुशी प्रदान करेगा। नेगेटिव- नक...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.