• Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Son Was Not At Home, 55 year old Father in law Entered The Room Of 26 year old Daughter in law, Threatened Sexual Abuse, FIR Registered

ससुर ने बहू से किया दुष्कर्म:ग्वालियर में 26 साल की बहू के कमरे में घुस आया 55 साल का ससुर, धमकाकर किया दुष्कर्म, FIR

ग्वालियर2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्वालियर में एक महिला पर उसके ससुर ने नीयत खराब कर दी है। रात को जब बहू घर में अकेली थी तो ससुर उसके कमरे में घुस आया। ससुर ने बहू के साथ गलत हरकत करते हुए दुष्कर्म किया है। साथ ही महिला को धमकाते हुए जान से मारने की धमकी दी है। घटना शहर के नाका चन्द्रवदनी इलाके की है। पीड़ित महिला ने सुबह होते ही अपने मायके पक्ष को मामले की सूचना दी। परिजन उसके ससुराल पहुंचे और ससुर को पकड़कर थाने ले आए। महिला ने थाने में ससुर के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं कर रही है।
शिवपुरी लिंक रोड निवासी 26 वर्षीय मोनिका (बदला हुआ नाम) की शादी उसके परिवार ने सभी की सहमति से 3 साल पहले वर्ष 2018 में झांसी रोड नाका चन्द्रवदनी निवासी राजू (बदला हुआ नाम) से की थी। शादी के कुछ दिन तक पति ने ठीक से रखा, लेकिन उसके बाद दोनों में मनमुटाव होने लगा। पर उसे लगा कि कुछ समय गुजारने के बाद ससुराल में परिस्थितियां उसके अनुकूल हो जाएंगी। सोमवार को मोनिका का पति घर पर नहीं था और वह अकेली थी। उसकी अन्य परिजन डोंगरपुर में दूसरे घर पर थे। तभी आधी रात जब वह गहरी नींद में थी तो ससुर ज्ञानेश्वर (बदला हुआ नाम) उसके कमरे में घुस आया। उसने सोती बहू के साथ जबरदस्ती करना शुरू कर दी। बहू की नींद खुली तो उसने विरोध किया। जिस पर ससुर ने मारपीट कर उसके साथ गलत काम किया। इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी देकर चला गया। घबराई महिला ने मंगलवार सुबह होते ही अपने मायके में मां को पूरी बात बताई। इसके बाद परिजन झांसी रोड थाना पहुंचे और मामले की शिकायत की। परिवारिक मामला था इसलिए पुलिस ने तत्काल इसे गंभीरता से लिया। महिला के मायके पक्ष के लोगों ने आरोपी ससुर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। तत्काल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अभी पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी नहीं दिखा रही है।
लगातार रखता था बहू पर नजर
- महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह काफी दिन से गौर कर रही थी कि ससुर उस पर नजर रखता था। इसलिए वह अलर्ट थी, लेकिन सोमवार रात जब वह घर में अकेली थी और नींद में थी आरोपी को उसके कमरे में घुसने का मौका मिल गया। उसने सोचा नहीं था कि ससुर ऐसा कर देगा।
पुलिस का कहना
- झांसी रोड थाना TI संजीव नयन शर्मा ने कहा कि पुलिस ने एक महिला के साथ उसके ससुर द्वारा गलत काम करने की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। मामला दर्ज करने की बात तो पुलिस कह रही है, लेकिन आरोपी को गिरफ्तार करने की पुष्टि नहीं कर रही है।