ग्वालियर में हनी ट्रैप का मामला सामने आया है। वॉटसएप पर युवती ने अश्लील चैटिंग की। उसे स्क्रीन शॉट दिखाकर ब्लैकमेल करने लगी। इसके बाद रिटायर्ड फौजी से 1.20 लाख रुपए ऐंठ लिए। युवती ब्लैकमेल की दूसरी किश्त लेने आई, तो पुलिस ने गिरोह की सरगना महिला विनीता, उसके दो साथी अनुराग भारद्वाज और अनुराग सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
गोला का मंदिर पिंटो पार्क निवासी 61 वर्षीय बुजुर्ग सेना से रिटायर्ड फौजी हैं। 15 अगस्त को वह स्टेशन से गोला का मंदिर की तरफ आ रहे थे। मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आया। वॉटसएप पर युवती ने मैसेज किए। इस पर फौजी की बात होने लगी। इसके बाद वॉटसएप पर चैटिंग शुरू कर दी। कुछ दिन सामान्य बात की। उसके बाद अश्लील चैटिंग और वीडियो कॉलिंग होने लगी। फौजी को भी समझ नहीं आया, तो उसने भी रिप्लाई किया। युवती ने इसका स्क्रीनशॉट ले लिया।
फंसाने के लिए लिफ्ट लेकर ली सेल्फी
युवती ने योजना के तहत 25 अक्टूबर को फौजी को कॉल किया। उस समय वह जौरासी से लौट रहा था। युवती मालवा कॉलेज के पास मिली। युवती ने लिफ्ट ली। इस दौरान उसने सेल्फी भी ले ली। 12 नवंबर तक युवती से बात होती रही। उसी दिन युवती ने बुजुर्ग को रात में मेला ग्राउंड पर मिलने बुलाया। यहां जब युवती आई, तो फौजी भी मिलने आया। इसी समय कार सवार दो युवक आ गए। फौजी को ब्लैकमेल करने लगे। उसके चैट, वीडियो और युवती के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाकर झूठी FIR कराने की धमकी दी। बदले में 5 लाख रुपए मांगे।
मामले में एक आरोपी ने दोनों पक्षों को 1.20 लाख रुपए में राजी कर लिया। कुछ देर बाद फौजी ने रकम दे दी। अब 16 नवंबर की रात युवती और उसके साथी ब्लैकमेल कर दूसरी किश्त लेने आए। इसी समय, रिटायर्ड फौजी ने क्राइम ब्रांच को सूचना दे दी थी।
कई लोगों को ठगा
क्राइम ब्रांच को पूछताछ में विनीता और उसके दोस्तों ने यह पहली वारदात करना बताया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने कई और लोगों को शिकार बनाया है। पुलिस को उनके मोबाइल से कई लोगों के चैट, फोटोज मिले हैं। अब उन लोगों की तलाश की जा रही है।
अकाउंट भी चेक किए जाएंगे
पता लगा है कि यह महिला पहले कहीं पर जॉब करती थी। वहां से नौकरी छूटने के बाद उसने दोनों दोस्तों के साथ हनी ट्रैप का खेल शुरू किया। पुलिस तीनों के अकाउंट चेक कर रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.