पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
एक महिला पर उसके पति के दोस्त ने ही नीयत खराब कर दी। महिला के पति के ड्यूटी पर निकलते ही दोस्त घर पहुंचा। उसने महिला का हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की। इस पर महिला को काफी गुस्सा आया और उसने आरोपी को दो से तीन थप्पड़ जड़ दिए। साथ ही शोर मचाया। शोर होते ही आरोपी भाग गया। वैसै तो घटना शुक्रवार दोपहर विनय नगर बहोड़ापुर की है पर महिला शनिवार को थाना पहुंची और मामले की शिकायत की है।
बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के विनय नगर निवासी 39 वर्षीय महिला अपने पति तथा दो बच्चों के साथ रहती है। महिला का पति एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। शुक्रवार दोपहर महिला अपने घर पर अकेली थी। उसका पति ड्यूटी पर गया था। बच्चे नानी के घर गए थे। इसी बीच उसके घर पति का दोस्त अखिलेश आ गया। पहले उसने महिला से उसके पति के बारे में पूछा, जब महिला ने बताया कि वह तो ड्यूटी गए हैं तो अखिलेश उसके पास पहुंचा और हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। इस पर महिला को गुस्सा आ गया।
जब महिला ने पति के दोस्त की हरकतों का विरोध किया तो वह जबरदस्ती पर आ गया। इस पर महिला ने उसके गाल पर दो से तीन थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद भी आरोपी ने महिला का मुंह दबाने का प्रयास किया, लेकिन महिला ने शोर मचा दिया। शोर होते ही आरोपी, महिला के पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। इसके बाद महिला ने रात को पति के आने पर पूरी घटना बताई। शनिवार को पीड़ित महिला बहोड़ापुर थाना पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
पॉजिटिव- किसी भी लक्ष्य को अपने परिश्रम द्वारा हासिल करने में सक्षम रहेंगे। तथा ऊर्जा और आत्मविश्वास से परिपूर्ण दिन व्यतीत होगा। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होंगी। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.