दहेज में कार नहीं मिली, मौलवी ने रिश्ता तोड़ा:ग्वालियर में सगाई के बाद मांगा दहेज; बोला- लड़की अनपढ़, कुरान तक नहीं पढ़ पाती

ग्वालियर9 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

ग्वालियर में दहेज में कार नहीं देने पर लड़के ने शादी करने से मना कर दिया। लड़की पक्ष का आरोप है कि एक महीने बाद शादी है। गार्डन से लेकर हलवाई तक की बुकिंग हो चुकी है। लड़के को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। उधर, लड़के का कहना है कि रिश्ता जबरदस्ती हुआ था। जब उसे पता लगा कि लड़की पढ़ी-लिखी नहीं है। वह कुरान शरीफ तक नहीं पढ़ सकती, इसलिए शादी के लिए मना किया। कार मांगने का आरोप झूठा है।

घटना अवाड़पुरा कंपू की है। लड़की मंगलवार को अपनी मां के साथ एसपी की जनसुनवाई में पहुंची थी। मां ने बताया, बड़ी बेटी की सगाई अवाड़पुरा में ही रहने वाले जावेद खान से कुछ महीने पहले हुई थी। शादी 10 अक्टूबर 2022 को होनी है। करीब एक महीना बचा है और वे लोग दहेज की डिमांड कर रहे हैं। लड़केवालों ने शादी करने से मना कर दिया है। लड़का मस्जिद में बच्चों को पढ़ाता है। पति के निधन के बाद मैंने तीनों बच्चियों को बड़ी मुश्किल से पाला है। मजदूरी कर पाई-पाई जोड़ कर अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज इकट्ठा किया था। सब कुछ खर्च कर दिया।

खबर आगे पढ़ने से पहले पोल पर अपनी राय दे सकते हैं...

युवती की सगाई अवाड़पुरा में रहने वाले जावेद पिता रफीक खान से हुई थी। शादी 10 अक्टूबर को होना थी।
युवती की सगाई अवाड़पुरा में रहने वाले जावेद पिता रफीक खान से हुई थी। शादी 10 अक्टूबर को होना थी।

लड़का बोला- रिश्ता तोड़ने के बाद कार्ड छपवाए
उधर रिश्ता तोड़ने वाले जावेद ने वीडियो जारी कर दहेज के आरोपों को झूठा बताया। उसका कहना है कि मंगलवार को जनसुनवाई में लड़की पक्ष ने शिकायत की है कि हमने दहेज के लिए रिश्ता तोड़ा है। हमने अगस्त में 10 या 11 तारीख को शादी से मना किया था। तब तक इनके कार्ड भी नहीं छपे थे। इन्होंने हम पर केस दर्ज करवाने के लिए बाद में कार्ड छपवाए हैं। लड़की पढ़ी-लिखी नहीं है, उसे कोई काम भी नहीं आता है। ये दबाव डालकर शादी करवाना चाहते हैं। आरोप गलत साबित होने के बाद हम इन पर कार्रवाई करेंगे।

जावेद ने सभी आरोपों को झूठा बताया है। उसका कहना है कि लड़की पढ़ी-लिखी नहीं है। इसलिए रिश्ता तोड़ा।
जावेद ने सभी आरोपों को झूठा बताया है। उसका कहना है कि लड़की पढ़ी-लिखी नहीं है। इसलिए रिश्ता तोड़ा।

भास्कर से लड़का बोला- जबरदस्ती हुआ था रिश्ता
मामले में भास्कर रिपोर्टर से जावेद ने फोन पर कहा, यह रिश्ता पहले तो जबरदस्ती हुआ था। इसके बाद भी वह शादी के लिए तैयार था। वह मदरसे में पढ़ाता है। जब उसे पता लगा कि लड़की से कुरान-ए-शरीफ ही नहीं पढ़ी तो फिर मैं उससे शादी कैसे कर सकता हूं। कार मांगने का आरोप भी झूठा है।

मां और बेटी एसपी की जनसुनवाई में पहुंची और लड़केवालों पर कार्रवाई की मांग की।
मां और बेटी एसपी की जनसुनवाई में पहुंची और लड़केवालों पर कार्रवाई की मांग की।

जांच के दिए आदेश
एडिशनल एसपी मृगाखी डेका ने बताया कि महिला अपनी बेटी के साथ आई थी। उसने लड़के वालों द्वारा दहेज नहीं देने पर शादी करने से मना करने की शिकायत की है। महिला की शिकायत पर संबंधित थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

युवती के साथ जावेद की 10 अक्टूबर को शादी होने वाली थी। कार्ड भी छप चुके हैं।
युवती के साथ जावेद की 10 अक्टूबर को शादी होने वाली थी। कार्ड भी छप चुके हैं।
खबरें और भी हैं...