ग्वालियर में ताबड़तोड़ फायरिंग का VIDEO:गाड़ी हटाने के विवाद को लेकर RO प्लांट मालिक पर किए फायर, पत्थर फेंके

ग्वालियर9 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

ग्वालियर में गाड़ी हटाने के विवाद पर नकाबपोश बदमाश ने RO प्लांट के मालिक पर फायरिंग कर दी। बदमाशों ने ईंट और पत्थर भी फेंके। इसके बाद वहां से भाग निकले। ये पूरी घटना वहां लगे CCTV में कैद हो गई। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। अब इसका VIDEO सामने आया है।

17 जून पीतमपुर कॉलोनी में शक्ति RO प्लांट के संचालक अभिषेक कुशवाहा की गाड़ी एक हटाने को लेकर युवक से विवाद हो गया था। युवक संचालक को देख लेने की धमकी देकर गया था। 18 जून को युवक अपने पांच साथियों के साथ प्लांट के बाहर आया और गाली गलौज करने लगा। अभिषेक ने जब इसका विरोध किया तो बदमाशों ने हथियार निकाल लिए। एक के बाद एक तीन से चार फायर किए। पथराव कर वहां से भाग निकले। जिसके बाद माधौगंज पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

बदमाशों ने RO प्लांट संचालक पर फायरिंग की। ये पूरी घटना CCTV में कैद हो गई।
बदमाशों ने RO प्लांट संचालक पर फायरिंग की। ये पूरी घटना CCTV में कैद हो गई।

सीएसपी मुनीश राजौरिया का कहना है कि CCTV फुटेज के आधार पर फायरिंग करने वाले बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी को पकड़ लिया जाएगा।

नकाबपोश बदमाशों ने पत्थर भी फेंके और भाग निकले।
नकाबपोश बदमाशों ने पत्थर भी फेंके और भाग निकले।
खबरें और भी हैं...