पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसमें जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ता ही आगे चलकर पार्टी के नेता बनते हैं। राजनीतिक जनसेवा का सबसे सशक्त माध्यम है। यह बात भाजपा कार्यालय पर गुरुवार काे संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी ने कामकाजी कार्यकर्ताओं की बैठक काे संबााेधित करते हुए कही। संगठन मंत्री तिवारी ने कार्यकर्ताओं से पूछा कि अन्य पार्टियों से भाजपा अलग क्याें है, खुद ही जवाब देते हुए कहा कि भाजपा एक अनुशासित संगठन और सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। संगठन मंत्री ने मार्च में फिर श्योपुर आकर कार्यकर्ताओं से वन टू वन चर्चा करने की बात कही।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र जाट ने कहा कि केन्द्र सरकार 70 साल से लाचार किसानों के हित में तीन कृषि सुधार कानून लाई है। इस कानून से किसानों काे अपनी फसल बेचने के लिए खुला बाजार मिलेगा, लेकिन कांग्रेस पार्टी किसानाें काे गुमराह कर कृषि कानून का विरोध कर रही है, जबकि हमारे क्षेत्र के सांसद और केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर संसद में खड़े हाेकर दाे टूक शब्दों में कृषि कानून में काला क्या है यह बताने की चुनाैती विपक्षी दलाें काे दे चुके हैं, लेकिन कृषि मंत्री के सामने जवाब देने के बजाय कांग्रेस नेता जनता के बीच झूठ फैलाने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस की चाल काे आम किसान समझ चुके हैं।
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.