30 अप्रैल को ही शादी हुई थी:दहेज में बुलेट बाइक व पांच लाख रुपए नगद मांगे, पति सहित छह पर केस दर्ज

शिवपुरी2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
  • एक महीने से विवाहिता मायके में रह रही है

ढाई महीने पहले हुई शादी में दहेज को लेकर दुल्हन ने मुकदमा दर्ज कराया है। सुभाषपुरा थाना पुलिस ने पति, सास-ससुर सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। फरियादी रूबी धाकड़ (20) पत्नी गजेंद्र धाकड़ निवासी धौलागढ़ ने सुभाषपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी 30 अप्रैल 2021 को गजेंद्र धाकड़ से शादी हुई थी।

शादी के बाद पति व ससुरालीजन दहेज में बुलेट बाइक व पांच लाख नगद की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं की तो घर से निकाल दिया। एक महीने से फतेहपुर शिवपुरी स्थित अपने मायके में रह रही हूं। पुलिस ने पति गजेंद्र धाकड़ सहित ससुर रमेश धाकड़, सास लक्ष्मी धाकड़ और ननद छाया धाकड़, रानी धाकड़, नंदेऊ गजानंद धाकड़ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...