मध्यप्रदेश के शिवपुरी में कांग्रेस नेता गिर्राज शर्मा ऐंचवाडा के खिलाफ महिला वकील ने दुष्कर्म का केस कराया है। आरोप है कि शर्मा ने उसे प्यार के जाल में फंसाकर पहले शादी की। इसके बाद दुष्कर्म किया। आरोपी ने बदनाम करने का खौफ दिखाकर उसे ब्लैकमेल कर लाखों रुपए ऐंठ लिए। परेशान होकर पीड़िता ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। इससे पहले मंदसौर में भी एक नेता पर दुष्कर्म का आरोप लगा था।
बताया जाता है कि कुछ साल पहले गिर्राज शर्मा छतरपुर में खदान का काम करने गया था। वहां पैसों के लेनदेन में फर्जीवाड़ा करने के चलते गिर्राज पर केस दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई के दौरान ही शर्मा की महिला एडीपीओ से बातचीत शुरू हुई। शर्मा ने बातों में उसे फंसा लिया। फिर प्यार का झांसा देने लगा। शादीशुदा होने के बावजूद उसने शादी का नाटक किया। इसके बाद महिला वकील से दुष्कर्म करता रहा।
यही नहीं, बाद में आरोपी ने महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। ऐसा कर उसने लाखों रुपए ऐंठ लिए। परेशान होकर पीड़िता ने थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप सहित अवैध वसूली व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
चाय में नशे की दवा देकर किया दुष्कर्म
पुलिस सूत्रों की मानें तो आरोपी ने पहली बार पीड़िता की चाय में नशे की दवा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह ब्लैकमेल कर शोषण करता रहा। पुलिस ने देर रात आरोपी गिर्राज शर्मा के घर पर दबिश दी, लेकिन उसे इसकी भनक लग गई। वह घर से भाग निकला।
पहले भी कई मामले दर्ज हैं
खास है कि शर्मा पर यह पहला मामला नहीं है, बल्कि इससे पूर्व भी उस पर कई केस दर्ज हैं। इससे पहले गिर्राज पर एक नेता की बेटी को प्यार में फंसाने और भगाने का आरोप लग चुका है। शर्मा पर लगे आरोपों के संबंध में उनकी प्रतिक्रिया जानने के लिए जब उनसे मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, तो उनका मोबाइल बंद था। वह घर पर भी उपलब्ध नहीं था।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.