पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कृषि बिलों के विरोध में पंजाब और हरियाणा के किसानों का दिल्ली में आंदोलन जारी है। शनिवार को देशव्यापी चक्काजाम के तहत शिवपुरी जिले के पड़ौरा चौराहे पर किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। सौ से अधिक किसानों ने करीब दो घंटे तक फोरलेन हाइवे पर बैठकर ट्रैफिक रोककर रखा। इस दौरान कांग्रेसी भी पहुंच गए। नेशनल फोरलेन हाइवे पर जाम रखने पर देर शाम कोलारस थाना पुलिस ने 26 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इनमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित पूर्व विधायक, नपा के पूर्व उपाध्यक्ष सहित अन्य कांग्रेस और किसान शामिल है।
पड़ौरा चौराहे पर सौ से अधिक किसान दोपहर 12 बजे पहुंच गए। आगरा मुंबई नेशनल फोरलेन हाइवे की दोनों तरफ किसान बैठ गए और 12.30 बजे से ट्रैफिक जाम शुरू कर दिया। ट्रैफिक जाम दोपहर 3 बजे तक जारी रहा। इस दौरान नेशनल हाइवे पर दोनों तरफ एक किमी तक जाम लग गया। जिसमें ट्रकों के साथ-साथ यात्री बसें व अन्य वाहन ट्रैफिक जाम में फंसे रहे।
इस विरोध प्रदर्शन में सौ से अधिक किसान शामिल रहे। जबकि जिले में किसानों ने अन्य कहीं ट्रैफिक जाम का आयोजन नहीं किया। शिवपुरी जिले में ट्रैफिक जाम औपचारिकता के रूप में रह गया। यदि अधिक किसान शामिल होते तो ट्रैफिक जाम का अलग असर दिखाई देता।
किसानों के संग कुछ देरी क लिए फोरलेन सड़क पर बैठे कांग्रेसी
ट्रैफिक जाम के लिए किसानों के संग शुरुआत में कांग्रेस नेता मौजूद रहे। 12.30 बजे जैसे ही फोरलेन सड़क पर बैठे, कुछ समय तक कांग्रेसी संग बैठे और फिर उठकर चले गए। दोपहर 3 बजे तक चक्काजाम का समय पूरा हो जाने के बाद देर शाम काे कोलारस थाना पुलिस ने 26 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा, पूर्व विधायक गणेश गौतम, नपा शिवपुरी के पूर्व उपध्यक्ष अनिल शर्मा, भाई संता शर्मा, भरत रावत, इंदु जैन, शिवानी राठौर, साहब सिंह सहित दयाल सिंह धाकड़, देवा सरदार, मकोल सिंह, बूटासिंह, गुरमेल सिंह, गुरनाम, विक्की सरदार, मृगेंद्र रघुवंशी, जग्गा गिल, हीरासिंह, बलवंत सिंह आदि के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं पूर्व सूचना की वजह से एसडीएम, तहसीलदार सहित पुलिस बल मौजूद रहा। शिवपुरी से भी पुलिस बल बुलाया गया था।
सिंधिया बेटे के समान, आशीर्वाद नहीं तो क्या गाली देंगे: दिग्विजय
दिग्विजय सिंह से पूछा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया अब संसद में आपसे आशीर्वाद मांग रहे थे। दिग्विजय सिंह ने कहा कि वो हमारे बेटे के समान हैं, उन्हें आशीर्वाद नहीं तो क्या गाली देंगे। इसके बाद पूर्व सीएम चले गए।
बैराड़ में कृषि बिलों के साथ पेट्रोल-डीजल व गैस को लेकर विरोध, कांग्रेसी सिलेंडर लेकर पहुंचे, किया प्रदर्शन
बैराड़ नगर में पुरानी अनाज मंडी रोड स्थित चौराहे पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने कृषि बिलों के साथ पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ाने का विरोध किया। कांग्रेसी सिलेंडर लेकर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा, पूर्व विधायक शुक्ला, कार्यवाहन जिलाध्यक्ष किशन सिंह, महासिच चंद्रकांत शर्मा, राजबिहारी पाठक, डॉ रामदुलारे यादव, दिलीप यादव, नवलेश शर्मा, मोहन सिंह, बाबूलाल, नीरज, प्रणव, छोटू रावत विरोध प्रदर्शन में शामिल रहे।
पॉजिटिव- आप प्रत्येक कार्य को उचित तथा सुचारु रूप से करने में सक्षम रहेंगे। सिर्फ कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। आपके इन गुणों की वजह से आज आपको कोई विशेष उपलब्धि भी हासिल होगी।...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.