पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उनाव से पश्चिम दिशा की ओर विशाल पर्वत पर बिराजी लमान माता मंदिर पर अखंड रामायण पाठ, अभिषेक एवं भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने पहले लमान माता मंदिर पर दर्शन किए, तदुपरांत सिद्ध सन्त दामोदर दास जी की समाधि पर माथा टेका। प्रतिवर्ष होने वाले अभिषेक कार्यक्रम, अखंड रामायण व हवन, पूर्णाहुति का आयोजन सिद्ध क्षेत्र लमान माता मंदिर के पुजारी ब्रह्मचारी संत मनोज चतुर्वेदी व राजीव लोचन पटैरिया के कुशल आचार्यत्व में किया गया।
सिद्ध परिक्षेत्र लमानमाता मंदिर उनाव व आसपास के गांव की आस्था का प्रमुख केंद्र है। हर साल माघ मास में गुप्त नवरात्रि के पूर्ण होने पर स्थानीय लोगों की समिति द्वारा प्रतिवर्ष बड़े स्तर पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। सोमवार की शाम लमानमाता व भगवान भोले शंकर का अभिषेक वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से कुशल आचार्यों की मौजूदगी में किया गया। रामायण पाठ के उपरांत दूध, दही, घी, शहद, एवं गंगाजल से मूर्तियों के अभिषेक होने के उपरांत भव्य श्रृंगार भी किया गया। अभिषेक कार्यक्रम के बाद हवन व पूर्णाहुति का आयोजन हुआ। जिसके बाद शुरू हुए भंडारे में बड़ी संख्या में आए लोगों ने प्रसादी ग्रहण की।
इस अवसर पर महेश पंडा, हरिहर शर्मा, अरविंद सविता, मनोज पुरोहित, रामबिहारी गुप्ता, महावीर प्रसाद त्रिपाठी, लाखन सिंह गुर्जर, अनिल नापित, राजीव श्रीवास्तव, रामरतन सूर्यन, रज्जू सूर्यन, विशाल गुप्ता दयाशंकर पाठक सहित बड़ी संख्या में भक्तप्रेमीगण उपस्थित रहे।
पॉजिटिव- आप प्रत्येक कार्य को उचित तथा सुचारु रूप से करने में सक्षम रहेंगे। सिर्फ कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। आपके इन गुणों की वजह से आज आपको कोई विशेष उपलब्धि भी हासिल होगी।...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.