कोरोनाकाल के बाद इस बार दो साल बाद भगवान परशुराम जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सर्व ब्राह्मण समाज उन्नति एवं कल्याण समिति की ओर से आयोजित भव्य शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। शनिवार शाम शहर के मिडिल स्कूल ग्राउंड से शोभायात्रा की शुरू घंटाघर चौक से होते हुए गोलापुरा होते हुए परशुराम चौक पर पहुंची। मिडिल स्कूल ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में समाज प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।
शोभायात्रा के आगे एक रथ में भगवान परशुराम की जीवंत झांकी थी। आगे युवक बग्गी पर भगवान परशुराम का रूप धरकर चल रहे थे। वही समाज ने देश के लिए ब्राह्मणों का योगदान बताने वाले महापुरुषों की वेशभूषा में नन्हे बच्चो को तैयार किया गया था। वही परंपरा अनुसार बच्चों ने वैदिक मंत्रों के साथ हवन भी किया गया।उसके पीछे ब्राह्मण समाज के लोग और महिलाएं चल रही थी।शोभा यात्रा का स्थान स्थान पर नगर वासियों एवं विभिन्न संगठनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
मिडिल स्कूल ग्राउंड से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसके लिए भगवान परशुराम की भव्य झांकी तैयार की गई थी। वहीं इसके लिए शहर के सबसे प्रमुख परशुराम चौक को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया था। शोभायात्रा के लिए विशेष डीजे वाहन मंगाया गया था। यात्रा में शामिल पुरूषों ने सफेद साथ ही महिलाएं केसरिया वस्त्र धारण कर यात्रा भी शामिल हुईं। इस दौरान जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। महिलाओं ने भगवान परशुराम की आरती उतारी। शोभायात्रा के दौरान युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की।
शोभायात्रा में विप्र समाज के गौरव कप्तान मनोज पांडे, मेजर सोमनाथ शर्मा, डॉ आनंदी बेन जोशी, माधुरी दीक्षित,अरुंधति ऋषि वशिष्ठ,आदिगुरु शंकराचार्य, भगवान परशुराम, महारानी लक्ष्मीबाई, सिंधु ताई अनाथ बच्चों की मसीहा, गार्गी वेदों की रचना को गढ़ने वाली, शंकरदयाल शर्मा, सचिन तेंदुलकर, मंगल पांडे, चंद्रशेखर आजाद,कथा वाचाल की सजीव झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
मिडिल ग्राउंड पर महाआरती के बाद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्व ब्राह्मण समाज ने समाज के होनहार खिलाड़ी, इकाई अध्यक्षों का सम्मान किया गया। वहीं समाज के गौरव, कोरोना काल के दौरान सेवा कार्य करने वाले समाज के सदस्यों का भी सम्मान किया गया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.