मुलताई के बलेगांव में मंगलवार शाम ताप्ती नदी में बहे किशोर का शव बुधवार को घटनास्थल से डेढ़ किलोमीटर दूर मिला है। खेत से जानवर लेकर लौट रहा किशोर देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। ग्रामीणों ने नदी में बहने की आशंका जाहिर की।
मृतक 17 साल का प्रफुल्ल है। वह मंगलवार को मवेशी लेकर खेत पर गया था। जब रात तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। खोजते समय किसी ने बताया कि ताप्ती नदी में अचानक बाढ़ आ गई है। इसके बाद परिजनों ने मवेशी देखा तो एक बछड़ा कम नजर आया। उन्हें शक हुआ कि बच्चा मवेशी को बचाने में बहा होगा। सूचना के बाद साईंखेड़ा पुलिस, SDRF की टीम के साथ नदी में पहुंची। बुधवार को रेस्क्यू के दौरान उसका शव गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर मिला। बहा बछड़ा भी कुछ दूर पर मृत मिला।
दो भाइयों में छोटा था प्रफुल्ल्र
ताप्ती नदी में बहे प्रफुल्ल बलेगांव के प्रताप सोलंकी का छोटा बेटा था। वह 12वीं का छात्र था। बताया जा रहा है कि वह खेत से जिस समय मवेशी लेकर रपटे से होकर नदी पार कर रहा था। पानी का बहाव कम था। जिससे उसके कई जानवर तो नदी पार हो गए, लेकिन बछड़ा फंस गया। उसी को निकालने के जोखिम में प्रफुल्ल की जान चली गई।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.