पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शहडोह में भाजपा मंडल अध्यक्ष और उनके तीन साथियों द्वारा युवती के साथ नशे का इंजेक्शन लगाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना के विरोध में मंगलवार को यूथ कांग्रेस ने गंज चौक पर सीएम का पुतला जलाया। मौके पर पहुंची पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच पुतले को लेकर खींचतान हुई। हालांकि कार्यकर्ताओं ने खींचतान में पुतले के टुकड़े को जलाकर प्रदर्शन किया। इससे पहले गंज कार्यालय में यूथ कांग्रेस की प्रदेश महासचिव मोनिका मंडारे, सह प्रभारी मयूर जायसवाल, प्रदेश सचिव विजय पारधी ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
इस मौके पर मोनिका मंडारे ने कहा कि जैतपुर विधानसभा शहडोल में भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय त्रिपाठी और उनके 3 साथियों ने एक युवती के साथ नशे का इंजेक्शन लगाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। प्रदेश में महिलाओं के उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ गई हैं। मयूर जायसवाल ने कहा प्रदेश सरकार बेलगाम हो गई है। गौरव खातरकर और विधानसभा अध्यक्ष मिथलेश राजपूत ने कहा यह सरकार युवाओं को रोजगार भी नहीं दे पा रही है, आपराधिक मामले दिनोदिन बढ़ रहे हैं। इस अवसर पर नीलेश साबले, संजय सरदार यादव, अजय सिंह सोलंकी, महेश थोटेकर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
पॉजिटिव- आज आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमता अनुसार काम करें। भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त का काम संपन्न हो सकता है। विद्यार्थियों की करियर संबंधी किसी समस्...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.