पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सीएम किसान कल्याण याेजना का जिला स्तरीय कार्यक्रम पॉलीटेक्निक काॅलेज में हुआ। इसमें सीएम के सागर में हुए कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इस दाैरान याेजना में जिले के 5983 किसानों के खाते में 1 कराेड़ 19 लाख 66 हजार रुपए ट्रांसफर किए गए।
नपाध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने कहा कि याेजना में किसानों काे 6 हजार रुपए केंद्र व 4 हजार रुपए राज्य सरकार द्वारा दिए जाते हैं। इससे किसान आर्थिक रूप से सक्षम हाेंगे। उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री जिले में भू-अधिकार सर्वे चल रहा है। इसमें देश में हरदा पहला जिला हाेगा। इसमें गांव की आबादी का सर्वे कर भूमि स्वामी काे मालिकाना हक दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है। सांसद प्रतिनिधि अमर सिंह मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना से किसान आत्मर्निभर बनेंगे। सरकार खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए प्रयास कर रही है।
पॉजिटिव- व्यक्तिगत तथा पारिवारिक गतिविधियों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। किसी प्रिय व्यक्ति की मदद से आपका कोई रुका हुआ काम भी बन सकता है। बच्चों की शिक्षा व कैरियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी संपन...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.