पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
हरदा के केलझिरी से 13 जनवरी को रेस्क्यू कर पकड़े गए बाघ की हालत अब ठीक बताई जा रही है। वन विभाग व सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की टीम ने जंगल से घायल बाघ काे भोपाल स्थित वन विहार भेजा था। जहां पर चिकित्सकों की विशेष टीम ने बाघ का उपचार किया। अब घायल बाघ की हालत में सुधार है। वह अब घूमने फिरने लगा है। पिंजरे में दहाड़ भी मारने लगा है, जो एक अच्छी खबर है।
जानकारी के मुताबिक वन विभाग के एसडीओ रमेश राठौर ने बताया कि बाघ को वन्य प्राणी चिकित्सालय वन विहार के इंडोर वार्ड में रखा गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। पहले से अब बाघ की हालत काफी ठीक है। मालूम हाे इस घायल बाघ ने एक चरवाहे की जान ले ली थी। एक वनरक्षक पर हमला कर उसका पैर जख्मी कर दिया गया था। इसके बाद इसे एसटीआर की टीम ने रेस्क्यू किया था। उसे वन विहार गंभीर स्थिति में ले जाया गया था, जहां अब इसकी हालत में काफी सुधार हो गया है।
पॉजिटिव - आपका संतुलित तथा सकारात्मक व्यवहार आपको किसी भी शुभ-अशुभ स्थिति में उचित सामंजस्य बनाकर रखने में मदद करेगा। स्थान परिवर्तन संबंधी योजनाओं को मूर्तरूप देने के लिए समय अनुकूल है। नेगेटिव - इस...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.