• Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Harda
  • Due To Lack Of Parking, There Is Frequent Jam On The State Highway Outside The Bank, People Are Getting Upset

यातायात व्यवस्था:पार्किंग के अभाव में बैंक के बाहर स्टेट हाइवे पर लगता है बार-बार जाम, लोग हो रहे परेशान

हरदा2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरदा। बैंकों के बाहर इस तरह बार-बार लगता है जाम। - Dainik Bhaskar
हरदा। बैंकों के बाहर इस तरह बार-बार लगता है जाम।

शहर की यातायात व्यवस्था बनाने के लिए अधिकारी भरसक प्रयास करते हैं, लेकिन बार-बार लगने वाले जाम से लोग खासे परेशान हैं। बेतरतीब पार्किंग और बैंकों के बाहर जगह की कमी से सड़क किनारे खड़े होने वाले वाहन यातायात व्यवस्था बिगाड़ रहे हैं। होशंगाबाद-खंडवा स्टेट हाइवे पर पंजाब बैंक की स्थानीय शाखा के बाहर पार्किंग के लिए जगह नहीं है। वाहन स्टेट हाइवे के किनारे खड़े होते हैं। इसी रास्ते पर मुख्य बाजार क्षेत्र घंटाघर पड़ता है।

जिसके कारण यातायात का दबाव अधिक होता है। इससे स्टेट हाइवे पर बार-बार वाहनों का जाम लगता है। आलम यह है कि चार पहिया वाहनों की क्रॉसिंग मुश्किल हो जाती है। इससे ध्वनि प्रदूषण और पर्यावरण प्रदूषण बढ़ जाता है। लोगों का कहना है कि प्रशासन को वाहनों की पार्किंग के लिए स्थाई व्यवस्था करनी चाहिए।

चांडक चौराहा से घंटाघर तक बार-बार लगता है जाम
होशंगाबाद-खंडवा स्टेट हाइवे पर यातायात का दबाव अधिक है। इस पर आगे मुख्य बाजार क्षेत्र घंटाघर पड़ता है। जिसके कारण वाहनों का लोड अधिक हो जाता है। शहर से गुजरने वाले स्टेट हाइवे पर चांडक चौराहा से लेकर घंटाघर तक बार-बार जाम लगता है। इसमें चांडक चौराहा, नपा के सामने पंजाब बैंक शाखा, घंटाघर के आसपास जान से लोग खासे परेशान रहते हैं। प्रशासन को इन स्थानों पर सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए।

वाहनों की बढ़ती संख्या और पार्किंग की जगह की कमी होने की वजह से शहर में जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। इसके लिए यातायात पुलिस को नियमों का सख्ती से पालन कराना चाहिए। नियम तोड़ने वालों के केस सीधे न्यायालय भेजना चाहिए। जिससे उन्हें सबक मिल सकेगा और आगे से नियम नहीं तोड़ेंगे।
संजय उइके, हरदा

शहर के भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में बैंकों की शाखाएं हैं। इनके बाहर पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। इस वजह से बैंक पहुंचने वाले लोग सड़क किनारे ही वाहन खड़ा कर देते हैं। चार पहिया वाहन क्रॉसिंग के समय सड़क पर जाम लगता है। इससे खासी परेशानी होती है। इस व्यवस्था में सुधार होना चाहिए।
जगदीश विश्वकर्मा, हरदा

​​​​​​​बैंक के अधिकारियों को शहर की यातायात व्यवस्था बनाने के लिए सहयोग करना चाहिए। बैंक के बाहर पार्किंग के लिए जगह जरूर कम होती है, लेकिन एक गार्ड की व्यवस्था कर पार्किंग की स्थिति दुरुस्त की जा सकती है। जिला प्रशासन के अधिकारियों को भी इस दिशा में पहल करनी चाहिए।
रईस खान, हरदा

खबरें और भी हैं...