पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि महिलाएं सशक्त हाेंगी ताे परिवार सक्षम बनेगा। आर्थिक रूप से मजबूत हाेगा। देश व समाज के विकास के लिए महिलाओं का सशक्त हाेना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बालिकाएं लक्ष्य हासिल करने के लिए जमकर मेहनत करें। मन लगाकर पढ़ाई करें। कृषि मंत्री पटेल बुधवार काे महिला सशक्त वाहिनी की प्रशिक्षण क्लास काे संबोधित कर रहे थे। इस दाैरान जिला पंचायत अध्यक्ष काेमल पटेल भी माैजूद थीं।
कृषि मंत्री पटेल ने कहा कि छात्राओं का उद्देश्य सिर्फ सरकारी नाैकरी नहीं हाेना चाहिए। नाैकरी के जरिए समाज व देश की सेवा करना उनका उद्देश्य हाेना चाहिए। लक्ष्य काे हासिल करने में नि:शुल्क क्लास उनकी मददगार हाेगी। कृषि मंत्री ने कहा कि बेटियां दाे परिवारों का नाम राेशन करती हैं। एक तो अपने माता-पिता और दूसरा ससुराल के परिवार का। इसी के चलते बेटियाें का पढ़ना- लिखना जरूरी है।
इसी के लिए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना शुरू की गई है। महिला एवं बाल विकास अधिकारी संजय त्रिपाठी ने बताया कि नि:शुल्क क्लास के माध्यम से बालिकाओं काे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है। सुबह शारीरिक व्यायाम के लिए जिले के अधिकारी प्रशिक्षण दे रहे हैं। कार्यक्रम में जिले के अधिकारी उपस्थित थे।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.