अनियमितता:जल जीवन मिशन के टेंडर कम की बजाय अधिक राशि पर दिए हैं : दाेगने

हरदा2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
  • पूर्व विधायक डाॅ. आरके दाेगने ने विभाग के प्रमुख सचिव काे लिखा पत्र

पूर्व विधायक डाॅ. आरके दाेगने ने बुधवार काे पीएचई ईई पर जल जीवन मिशन में गांवाें में पेयजल पाइप लाइन व टंकी निर्माण के टेंडर में अनियमितता बरतने के आराेप लगा हैं। उन्हाेंने कहा नियमाें काे ताक पर रखकर टेंडर दिए जा रहे हैं। एक ही ठेकेदार काे कम की बजाए अधिक राशि में टेंडर दे दिए हैं। उन्हाेंने करीब 20 कराेड़ रुपए के 9 टेंडर में अनियमितता की जांच की मांग की है।

उन्हाेंने विभाग के प्रमुख सचिव काे पत्र लिखकर अनियमितताओं की जांच कराने की मांग की है। डाॅ. दाेगने ने कहा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सेवा द्वारा मंजूर टेंडर क्रमांक 1- 136933­­/ 1, 1136935/1, 136933­8, 136940/1, 136942­­/1, 136943/1, 136945/1, 136948/1, एवं 136946/1 में अनियमितता बरती गई है। एक ही ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के लिए नियमाें काे ताक पर रखकर अधिक राशि पर टेंडर दिए हैं।

जिस ठेकेदार काे टेंडर दिए, उसका अनुभव प्रमाण पत्र मुरैना जिले का है। वह भी फर्जी प्रतीत हाेता है। इसकी जांच कराई जाना जरूरी है। उन्हाेंने कहा जिले में उक्त टेंडराें के पहले भी जितने टेंडर हुए हैं, उनकी भी जांच कराई जाए। डाॅ. दाेगने ने पत्र की प्रति कलेक्टर डाॅ. संजय गुप्ता, पीएचई ईई एसके पंवार काे भी भेजी है। इस बारे में पीएचई ईई एसके पंवार ने कहा टेंडर में अनियमितता के आराेप निराधार हैं। टेंडर में ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाई जाती है। एक अधिकारी कागजात चेक करने के लिए नियुक्त है। पूरी सतर्कता बरती गई है।

खबरें और भी हैं...