पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
तीन कृषि कानूनों के विरोध में क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन ने मंडी के सामने नेशनल हाइवे पर प्रदर्शन किया। यहां मानव श्रृंखला भी बनाई गई। 20-25 मिनट तक नारेबाजी कर किसान वापस मंडी परिसर में चले गए।
संगठन के जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह राजपूत ने कहा कि किसानों का आंदोलन हाइवे पर चक्काजाम तक हो सकता है, लेकिन हम मंडी परिसर में शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे संगठन के किसानों ने राज्य की शिवराज सरकार और केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान एसडीएम, एसडीओपी व टीआई सहित मप्र पुलिस बल मौजूद था। चक्काजाम की आशंका से रेलवे पुलिस बल भी बुला लिया गया था। मंडी गेट पर प्रशासन के समक्ष प्रदर्शन कर किसानों ने मंडी परिसर के शेड में सभा शुरू कर दी, वहीं प्रशासन व पुलिस के अधिकारी मंडी गेट पर डटे रहे।
बाहर पुलिसकर्मी तैनात रहे। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लीलाधर सिंह राजपूत ने कहा, किसानों को उनकी उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलना चाहिए। सरकार का कृषि कानून किसान नहीं चाहते, फिर उन पर क्यों थोपा जा रहा है। इस मामले में एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। हाेशंगाबाद मंडी में किसानों ने प्रदर्शन नहीं किया। क्षेत्र से जुड़े किसान इटारसी पहुंचे थे। जिले में इटारसी के अलावा पिपरिया, बाबई, बनखेड़ी में भी किसान संगठनों ने कृषि कानूनों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
बनखेड़ी में दो स्थानों पर अलग-अलग प्रदर्शन किया गया। पहला कार्यक्रम स्टेट हाइवे स्थित नयाखेड़ा तिगड्डा पर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने दिया। महासंघ जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र भार्गव ने बताया हमारा प्रदर्शन दिल्ली में जारी किसान महाआंदोलन के समर्थन में है। कृषि बिलों को वापस नहीं लिया तो चक्काजाम भी करेगे। तहसीलदार राजीव कहार को ज्ञापन सौंपा गया। दूसरा आंदोलन ब्लॉक कांग्रेस पार्टी ने मस्जिद चौराहा पर किया। सड़क पर बैठकर नए कृषि बिलों को काला कानून बताया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ब्लॉक कांग्रेस व किसान कांग्रेस ने फूंका पीएम मोदी का पुतला
ब्लॉक कांग्रेस एवं किसान कांग्रेस द्वारा कृषि बिल के विरोध में शनिवार काे रैली निकालकर चक्काजाम किया। शनिवार दोपहर शनिचरा बाजार से रैली प्रारंभ हुई जो मुख्यमार्ग होती हुई माखन प्रतिमा स्थल पर संपन्न हुई। वहीं सड़क पर बैठकर चक्काजाम किया एवं पीएम मोदी का पुतला जलाया। इस दाैरान पर ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र मुराड़िया, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राकेश दुबे, नगर अध्यक्ष मुकेश मालवीय सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पिपरिया : नए कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेसियों ने किया चक्काजाम
केंद्र सरकार के द्वारा लाए गए नए कृषि कानूनों के विरोध में शनिवार को कांग्रेस के द्वारा मंगलवारा चौराहे पर धरना दिया गया। धरना कार्यक्रम को कांग्रेसी नेताओं ने संबोधित करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार की निंदा की। इसके बाद कांग्रेस के द्वारा मंगलवारा चौराहे पर सांकेतिक रूप से चक्काजाम किया गया। ब्लाक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मनीष शाह ने बताया कि कृषि कानून के विरोध में कांग्रेसी के द्वारा दिए गए धरने में कांग्रेस के सभी संगठन शामिल हुए जिसमें कांग्रेस की महिला नेत्रियां बड़ी संख्या में शामिल थी।
पॉजिटिव- आज ग्रह गोचर और परिस्थितियां आपके लिए लाभ का मार्ग खोल रही हैं। सिर्फ अत्यधिक मेहनत और एकाग्रता की जरूरत है। आप अपनी योग्यता और काबिलियत के बल पर घर और समाज में संभावित स्थान प्राप्त करेंगे। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.