पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
आमला थाना क्षेत्र के ग्राम भीलवाड़ी में जमीन विवाद में चाची की हत्या करने वाले दो भतीजे सहित एक रिश्तेदार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी फरार थे। शुक्रवार को एसडीओपी नम्रता सोंधिया ने घटना का खुलासा किया।
उन्हाेंने बताया भीलवाड़ी निवासी सेवंता पति सुम्मा सरियाम (45) और उसके भतीजों के बीच में कई दिनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। 2 फरवरी की रात दोनों पक्षों में विवाद हुआ। भतीजे छोटेलाल पिता सुकल सरियाम, दुर्गेश पिता सुकल सरियाम ने रिश्तेदार आकाश उइके के साथ सेवंता बाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए सेवंता के पुत्र सुरेश के साथ भी मारपीट की। डायल 100 के पहुंचने तक गंभीर चोट से सेवंताबाई की मौत हो चुकी थी। सुरेश घायल पड़ा था।
जिसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया। सुरेश सरियाम की रिपोर्ट पर आमला पुलिस ने छोटेलाल, दुर्गेश और आकाश के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। सोंधिया ने बताया आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी और एएसपी के मार्गदर्शन में टीम बनाई। सूचना पर तीनों को गांव से ही गिरफ्तार किया। आरोपियों काे गिरफ्तार करने में उपनिरीक्षक विजयराव माहोरे, आरक्षक बलराम सरयाम, रामकिशन नागोतिया, नागेंद्र, प्रधान आरक्षक अनंतराम लोधी की अहम भूमिका रही।
पॉजिटिव- आज ग्रह गोचर और परिस्थितियां आपके लिए लाभ का मार्ग खोल रही हैं। सिर्फ अत्यधिक मेहनत और एकाग्रता की जरूरत है। आप अपनी योग्यता और काबिलियत के बल पर घर और समाज में संभावित स्थान प्राप्त करेंगे। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.