पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ताप्ती सरोवर के घाटों पर बनी सीढ़ियों पर काई जमने से चिकनाहट हो गई है। जिससे सीढ़ी पर पैर रखते ही चिकनाहट की वजह से फिसलकर गिर रहे। लोगों ने सरोवर की सीढ़ियों से काई से हुई चिकनाहट को दूर करने की मांग की है। ताप्ती सरोवर के घाटों की सीढ़ियों पर पहले फर्शियां लगी हुई थी। जिस पर पानी होने के बाद भी काई नहीं जमती थी।
लोग आसानी से सीढ़ियों पर खड़े होकर पूजन कर लेते थे। सरोवर के सौंदर्यीकरण के तहत पर्यटन विभाग ने सीढ़ियों पर लगी फर्शियों को निकालकर उसके स्थान पर लाल पत्थर लगा दिए। लाल पत्थर लगाते समय पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने बताया था पानी में डूबे रहने के बाद भी पत्थरों पर काई नहीं जमेंगी।
सीढ़ियों पर लाल पत्थर लगने के बाद से काई और चिकनाहट होने लगी। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस साल अधिक बारिश होने से ताप्ती सरोवर ढाई महीने तक ओवर फ्लो होते रहा। सरोवर के सभी घाटों की सीढ़ियां पानी में डूबी रही। बारिश नहीं होने से सरोवर का जल स्तर कम होने लगा है।
सरोवर के अधिकांश घाटों की दो सीढ़ियों के नीचे पानी पहुंच गया है। जिन सीढ़ियों पर पानी है उस पर काई जमने से चिकनाहट हो गई है। जिस पर पैर रखते ही लोग फिसलकर सरोवर के पानी में चले जाते हैं। फिसलने से सीढ़ियों से टकराकर चोट ग्रस्त भी हो रहे हैं। यह देखते हुए लोगों ने नगर पालिका से सीढ़ियों की काई को हटाने की मांग की है।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति पूर्णतः अनुकूल है। बातचीत के माध्यम से आप अपने काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। अपनी किसी कमजोरी पर भी उसे हासिल करने में सक्षम रहेंगे। मित्रों का साथ और सहयोग आपकी हिम्मत और...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.