होशंगाबाद में गृहमंत्री का पुतला दहन:यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई और पुलिस के बीच झड़प, आधा पुतला जलाया, टीआई बोले नहीं जला पुतला

होशंगाबाद2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यूथ कांग्रेस द्वारा पुतला दहन किया गया। - Dainik Bhaskar
यूथ कांग्रेस द्वारा पुतला दहन किया गया।
  • छीनाझपटी में दो पुलिस कर्मी गिरे, जयस्तंभ चौक पर नारेबाजी

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ पुलिस बर्बरता के विरोध में होशंगाबाद में यूथ कांग्रेस ने बुधवार शाम को मप्र के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का पुतला दहन किया। पुतला दहन करने को लेकर पुलिस और यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हुई। पुलिसकर्मियों ने पुतले का आधा हिस्सा छीन लिया। बावजूद एनएसयूआई ने आधे हिस्से में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जिसके बाद यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री मिश्रा के खिलाफ नारेबाजी। हालांकि कोतवाली टीआई संतोष सिंह चौहान का कहना है कि पुतला दहन नहीं हुआ है।

बता दे पिछले दिनों भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ पुलिस बर्बरता की गई। जिससे कांग्रेस पार्टी नाराज है। इस घटना के विरोध में मप्र युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने 14 जुलाई बुधवार को प्रदेश की हर विधानसभा में कानून मंत्री नरोत्तम मिश्रा का पुतला दहन करने का आव्हान किया। जिसे लेकर होशंगाबाद विधानसभा में भी यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हुजेफा बोहरा के नेतृत्व में बुधवार शाम 5 बजे जय स्तम्भ चौक पर यूथ कांग्रेस व एनएसयूआई पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने पहले नारेबाजी की। जिसके बाद चौक से 100 कदम की दूरी पर जैसे ही पुतला जलाने के लिए लेकर आएं। पुलिसकर्मी छीनने दौड़ पड़े। आधा पुतला छीन दूर फेंक दिया, आधे पुतले पर पेट्रोल डाल आग लगा दी। विरोध स्वरूप कार्यकार्यताओं ने जलते पुतले पर लात भी मारी। पुलिस कर्मियों ने पानी डालकर उसे बुझाया गया। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष हुजैफा बोहरा, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष शंशाक बैस, रोहन जैन, अजय सैनी, विक्की आर्य, अभिषेक सहित अन्य मौजूद रहे।

दो पुतले बनाएं, दूसरा जलाने में रहे असफल

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप दो पुतले बनाएं थे। पहला पुतला जलाने के लिए लेकर आएं। जिसका आधा हिस्सा ही जला पाएं। दूसरा पुतला 5 मिनिट बाद फिर से लेकर आएं। जिसके जलाने में असफल रहे। पुलिसकर्मियों ने उसे छीन लिया।

छीनाझपटी में एएसआई पाठक का पैर फिसलने से गिर गए।
छीनाझपटी में एएसआई पाठक का पैर फिसलने से गिर गए।

छीनाझपटी में दो पुलिसकर्मी जमीन पर गिरे

पुतला छीनने में कोतवाली थाने के एक एएसआई और प्रधानआरक्षक जमीन पर गिर गए। हालांकि उन्हें किसी भी प्रकार की चोट नहीं आई।

पुतला जलाने में सफल नहीं हुए

कोतवाली थाने के टीआई संतोष सिंह चौहान ने कहा यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता पुतला दहन करने के लिए लाएं थे। पुलिस ने मुस्दैती से छीन लिया गया। पुतला दहन में सफल नहीं हो पाएं।

भोपाल में RSS को जमीन देने पर तकरार:दिग्विजय बोले- भूमिपूजन किया तो दीवार तोड़ देंगे, DIG ने कहा- हम आपके ऊपर नजर रखेंगे; इंडस्ट्रियल एरिया छावनी में तब्दील

खबरें और भी हैं...