होशंगाबाद जिला मुख्यालय की काशिव सर कोचिंग एकेडमी के संचालक ने 11वीं कक्षा की नाबालिक किशोरी से दुष्कर्म किया। पीड़िता कोचिंग एकेडमी में पढ़ने वाली छात्रा है। आरोपी शिक्षक करीब एक साल से किशोरी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता काे धमकी दी कि घर में किसी को बताया तो वो उसकी मां का एक्सीडेंट करवा देगा। इसलिए एक साल तक आरोपी पीड़िता से दुष्कर्म करते रहा। बुधवार को भी पीड़िता से आरोपी शिक्षक ने उससे दुष्कर्म किया। परेशान होकर पीड़िता ने अपने परिजनों को सारा घटनाक्रम बताया। परिजन पीड़िता को लेकर अजाक थाने पहुंचे। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर कोचिंग संचालक काशिव के खिलाफ 376, 354, पाक्सो एक्ट व एससी, एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया। अजाक थाना प्रभारी पारूल श्रीवास्तव ने बताया 15 साल की पीड़िता काशिव कोचिंग में जाती थी। कोचिंग में शिक्षक काशिव ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता नहीं है। पीड़िता को धमकी दी थी कि अगर किसी को बताया तो उसका वायरल और उसकी मम्मी का एक्सीडेंट करा देगा। पीड़िता ने डर के कारण उसने किसी को बताया नहीं। बुधवार को भी पीड़िता के साथ गलत हरत की। आरोपी काशिव के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो, एससी, एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पीड़िता का मेडीकल कराया गया है। सूत्र बताते हैं आरोपी कोचिंग संचालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, लेकिन पुलिस कोचिंग संचालक को पकड़ने की बात से बच रही।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.