पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
माैसम में बदलाव आ रहा है। बादल हटने के कारण दिन में धूप तेज रही। दिन का तापमान 4 डिग्री बढ़ा है। तापमान 29.7 डिग्री दर्ज हुआ है। एक दिन पहले तापमान 25.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ है। दिन में धूप रहने के साथ ही हवा भी थमी रही। वहीं रात का तापमान गिरा है। तापमान 17.6 डिग्री दर्ज हुआ है। एक रात पहले तापमान 21 डिग्री था। 3.4 डिग्री तापमान कम हुआ है।
पश्चिमी विक्षाेभ के कारण हाे रहे बादल अब हटने लगे हैं। साेमवार से माैसम साफ रहेगा। इसके बाद तापमान में अंतर आएगा। माैसम वैज्ञानिक जीडी मिश्रा के अनुसार रात से बादल कम हाेना शुरू हाे गए थे। सुबह-सुबह बादल कम हाे गए थे। दाेपहर में धूप निकली। धूप निकलने से तापमान बढ़ा है। हवा 3 से 4 किमी प्रतिघंटे ही रही।
पचमढ़ी में भी तापमान बढ़ा, 27 डिग्री दर्ज
इधर, पचमढ़ी में दिन का तापमान 27.2 डिग्री दर्ज हुआ है। एक दिन पहले तापमान 23 डिग्री तापमान था। यानी 4.2 डिग्री तापमान बढ़ा है। वहीं रात में तापमान 13.6 डिग्री तापमान रहा। एक रात पहले तापमान 14.6 डिग्री था। यानी एक डिग्री तापमान कम हुआ है। यहां भी कुछ दिन बाद ठंड लाैटेगी।
पॉजिटिव- आज ग्रह गोचर और परिस्थितियां आपके लिए लाभ का मार्ग खोल रही हैं। सिर्फ अत्यधिक मेहनत और एकाग्रता की जरूरत है। आप अपनी योग्यता और काबिलियत के बल पर घर और समाज में संभावित स्थान प्राप्त करेंगे। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.