होशंगाबाद में 8 साल में दूसरी बार निर्धारित समय से पहले मानसून ने दस्तक दी। साल 2013 में 11 जून को मानसून ने जिले में दस्तक दी थी। शुक्रवार शाम को तेज हवा के साथ बारिश हुई। 8 साल में दूसरी बार समय से पहले आया। मानसून इससे पहले मानसून ने जिलेभर में असर दिखाना शुरू किया। पिछले 24 घंटे में 42.5 एमएम वर्षा दर्ज है। जिसमें होशंगाबाद 12 घंटे में आधा इंच व पचमढ़ी में पौन इंच वर्षा हुई। वातावरण में ठंडक होने से तापमान में 4 डिग्री की गिरावट हुई। तेज हवा-आंधी के साथ हुई बारिश से बिजली विभाग के मेंटेनेंस की पौल भी खुल गई। होशंगाबाद, इटारसी के कई इलाकों में 5, 6 घंटे तक बिजली गुल रही। लोगों को अंधेरे में ही समय गुजारना पड़ा।
मप्र में मानसून ने मंडला, बैतूल के रास्ते मानसून ने दस्तक दे दी है। इससे पहले ही गुरुवार को होशंगाबाद, इटारसी, सोहागपुर, पिपरिया, पचमढ़ी, सिवनी मालवा सहित ग्रामीण अंचलों में गुरुवार शाम से तेज बारिश हुई। करीब एक से डेढ़ घंटे बारिश हुई। जिसके बाद रूक-रूक कर गिरते रहा।
2 से 5 घंटे कई इलाकों में रही बिजली गुल
हवा-आंधी चलने से होशंगाबाद और इटारसी के कई इलाकों में 2,5 घंटे बिजली गुल रही। होशंगाबाद के कोठीबाजार, सदर बाजार, मालाखेड़ी इलाके व इटारसी के न्यास कॉलोनी, मालवीगंज, यार्ड, लाइन एरिया सहित अन्य क्षेत्रों में बिजली गुल रही।
24 घंटे में जिले कहां कितनी वर्षा दर्ज
नाम वर्षा दर्ज
होशंगाबाद 15.8
सिवनी मालवा 75.00
इटारसी 53.2
बाबई 38.0
सोहागपुर 49.2
पिपरिया 60.0
बनखेड़ी 41.8
पचमढ़ी 21.6
डोलरिया 28.3
(पिछले 24 घंटे में दर्ज वर्षा मिमि)
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.