पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नपा के सफाई कर्मचारियाें ने बुधवार काे मांगाें पूरी नहीं होने पर नपा के गेट पर ताला डालकर प्रदर्शन किया। सीएमओ, एसडीएम और पुलिस अमला पहुंचा। सीएमओ ने कर्मचारियाें काे हिदायत दी कि हड़ताल समाप्त नहीं की ताे डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन की व्यवस्था को निजी हाथों में दे दिया जाएगा। इसके चलते सफाई कर्मचारी बैकफुट पर आ गए और हड़ताल खत्म कर दी। हालांकि कर्मचारियों के गेट में ताला डालने से कुछ कर्मचारी अंदर बंद रहे।
इस पर सीएमओ में नाराजगी जताई। हड़ताल पर रहे कर्मचारियों का एक दिन का वेतन कट सकता है। बुधवार सुबह सफाई कर्मचारियों ने अखिल भारतीय सफाई मजदूर के नेतृत्व में नपा पहुंचे गेट पर ताला डाल कर प्रदर्शन किया। सीएमओ माधुरी शर्मा, एसडीएम आदित्य रिछारिया और कर्मचारी नेताओं की चर्चा हुई। सीएमओ माधुरी शर्मा ने बताया कर्मचारियाें की वेतन भुगतान सहित नपा स्तर की मांगाें काे पूरा कर दिया है। अन्य मांगाें काे भाेपाल संचालनालय भेज दिया है।
निजीकरण से सुधरेंगे हाल
शहर के जागरूक लोगों का मानना है कि सफाई व्यवस्था का निजीकरण होने से व्यवस्था सुधरेगी। अभी लोग सफाई कर्मचारियों की मनमानी और कचरा कलेक्शन वाहनों के नहीं पहुंचने से परेशान हैं। कई बार शिकायतें भी हुई हैं।
पॉजिटिव- आज आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमता अनुसार काम करें। भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त का काम संपन्न हो सकता है। विद्यार्थियों की करियर संबंधी किसी समस्...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.