पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
माैसम में ठंड कम हाे गई है। रात का तापमान 17.4 डिग्री दर्ज किया गया है। एक दिन पहले तापमान 16.9 डिग्री था। वहीं दिन में भी बादल रहे। दिन का तापमान 29.4 डिग्री रहा। एक दिन पहले तापमान 30.1 डिग्री तापमान था। माैसम विभाग के अनुसार 21 जनवरी से तापमान में कमी हाेना शुरू हाेगा। जनवरी के अंतिम सप्ताह में कड़ाके की ठंड लाैटेगी। पश्चिमी विक्षाेभ के असर के कारण बादल आए हुए हैं। दिन और रात में बादल है। तापमान बढ़ रहा है।
साेमवार काे भी दिन में बादल रहे। ठंड का अहसास नहीं रहा। शाम के समय भी यही स्थिति रही। हालांकि अब माैसम एक-दाे दिन में बदलने वाला है। लाेगाें काे कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। माैसम वैज्ञानिक जीडी मिश्रा के अनुसार अभी तापमान में एक-दाे दिन और बढ़ाेतरी हाेगी। इसके बाद तापमान कम हाेना शुरू हाेगा। जनवरी के अंतिम सप्ताह में कड़ाके की ठंड रहेगी। तेज ठंड का असर फरवरी के तीसरे सप्ताह तक रहेगा।
इधर... पचमढ़ी में रात का तापमान 4 डिग्री बढ़ा
हाेशंगाबाद शहर के अलावा हिल स्टेशन पचमढ़ी में भी तापमान बढ़ रहा है। रात का तापमान 13.2 डिग्री दर्ज हुआ है। एक रात पहले तापमान 9.2 डिग्री था। यानी 4 डिग्री तापमान बढ़ा है। वहीं दिन का तापमान 25.8 डिग्री दर्ज हुआ है। एक दिन पहले तापमान 27.5 डिग्री था। यानी 2 डिग्री तापमान बढ़ा है।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.