वैक्सीन की कमी के कारण वैक्सीनेशन की रफ्तार धीमी हो गई है। दो दिन से बंद टीकाकरण में तीसरे दिन शनिवार को पहला टीका नहीं लगाया जाएगा। केवल कोवैक्सिन का दूसरा डोज लगाया जाएगा। इसके लिए जिले में 10 केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें 18 से 44 आयु वर्ग व 45 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के अलग-अलग केंद्र बनाए हैं। जहां कोवैक्सिन का दूसरा डोज लगाया जाएगा।
प्रदेशभर में कोवीशील्ड वैक्सीन का टोटा है। इससे टीकाकरण अभियान ठंडा हो गया। 10, 11 जून को टीकाकरण जिले में नहीं हो पाया। तीसरे दिन शनिवार 12 जून को टीकाकरण कराया जा रहा। इसमें केवल कोवैक्सिन का दूसरा डोज लगाया जा रहा है। पहला टीका लगवाने वाले नागरिक शनिवार को टीकाकरण केंद्र नहीं जाएं। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर नलिनी गौड ने बताया शनिवार को जिले में 10 केन्द्रों में कोवैक्सिन का दूसरा डोज लगाया जा रहा है। जिन्हें कोवैक्सिन का प्रथम डोज लगा है वे नागरिक ही अपने नजदीकी केंद्र पर जाकर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाएं।
18 से 44 साल आयु वर्ग के लिए यह बनाएं केंद्र
45 साल आयु वर्ग के लिए यह बनाएं केंद्र
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.