होशंगाबाद जिले के सोहागपुर के एक गांव में 13 साल की आदिवासी किशोरी से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने शादी का झांसा किशोरी से दुष्कर्म किया। मार्च 2021 से आरोपी पीड़िता को अपने झांसे में उलझाकर रखा। शादी से इंकार करने से पीड़िता ने अपने पिता को घटना के बारे में बताया। शनिवार को पीड़िता ने पिता के साथ सोहागपुर थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने आरोपी रामभरोश कीर (22) निवासी माछा के खिलाफ दुष्कर्म, एससी,एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया।
टीआई विक्रम रजक के मुताबिक पीड़िता 13 साल की है। जो पिता के साथ रहती है। पिता गांव में एक व्यक्ति के यहां मजदूरी करते है। आरोपी भी उसी जगह मजदूरी करने जाता था। पीड़िता से उसका संपर्क हो गया। उसने पीड़िता से शादी करने का वादा कर अवैध संबंध बनाए। उसका बार बार शारीरिक शोषण किया। कुछ दिन पहले युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.