सूर्य की आराधना का महापर्व मकर संक्राति उत्सव दाे दिन रहेगा। शनिवार को ब्रह्म योग की साक्षी में संक्रांति पर्व मनाया जाएगा। शुक्रवार दोपहर में सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में आएंगे। इसके बाद पुण्य स्नान शुरू हाे जाएंगे। उदय तिथि मान्य हाेने के कारण शनिवार काे मुख्य स्नान हाेगा। शुक्रवार सुबह से भी कई लोग नर्मदा तट पर स्नान करने पहुंच रहे। इधर नर्मदा घाटों पर स्नान पर प्रतिबंध नहीं लगा है। प्रशासन और पुलिस ने घाटों पर समुचित व्यवस्था की है। व्यवस्था के अनुसार प्रशासन ने साफ कर दिया है कि जनता नर्मदा स्नान कर घाटों पर ज्यादा देर नहीं रुके। स्नान करें और वहां से आगे चले जाएं। इससे भीड़ जमा नहीं हाेगी। इस व्यवस्था का पालन करने के लिए नपा स्टाफ, पुलिस, होमगार्ड के जवान तैनात रहेंगे। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया नपा के सभी अमले की डयूटी नाम सहित लगा दी है। प्रशासन स्तर के अधिकारियों काे भी आदेशित कर दिया है। शुक्रवार काे दोपहर से शनिवार की रात तक घाटों पर विशेष नजर रखी जाएगी। अधिकारी यहां लगातार पेट्राेलिंग करेंगे। पंडित गोपाल प्रसाद खड्डर ने बताया सूर्य शुक्रवार काे धनु राशि से निकलकर मकर राशि में जाएंगे। संक्राति पर स्नान का महत्व है। तिल, गुड़, अनाज दान किया जाता है।
नर्मदा घाटों पर होमगार्ड जवान रहेंगे तैनात
जिले में होशंगाबाद के अलावा संगम तट बांद्राभान, सिवनीमालवा, सांडिया सहित अन्य जगहों पर घाटों पर पुलिस बल और होमगार्ड के जवान तैनात रहेंगे। भोपाल से 40 पुलिस जवान भी मिले हैं। सभी की ड्यूटी लगा दी है। नपा के कार्यपालन यंत्री आरसी शुक्ला ने बताया रात रुकने वालों के लिए अलाव की व्यवस्था भी है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.