उत्तर भारत में सर्दी हवाएं और मप्र के कुछ हिस्सों में बारिश-ओले गिरने के बाद होशंगाबाद में ठंड बढ़ गई है। सर्द हवाएं कंपकंपी छुड़ा रही है। जिस कारण तापमान में गिरावट हो रही है। जनवरी 2022 की सबसे ठंडी रात 12-13 जनवरी की बीती है। 10.8 डिग्री सेल्सियस तक पारा पहुंच गया है। पचमढ़ी में 6 डिग्री पर पहुंचा है।
जनवरी 12 दिनों में सबसे ठंडी रात बुधवार रात को रही। पिछले साल सबसे ठंडी रात 31 जनवरी को रही थी। तापमान गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर में रही बर्फबारी और मप्र के कुछ जिलों में ओले-बारिश होने से ठंडक बढ़ी है। अगले 3-4 दिन तक इसी तरह ठंड पड़ेगी। इस बार संक्रांति पर कड़ाके की ठंड रहेगी।
होशंगाबाद में पिछली 5 रातों का तापमान
तारीख | तापमान |
9 जन. | 17.8 |
10जन. | 12.4 |
11 जन. | 12.0 |
12 जन. | 12.0 |
13 जन. | 10. |
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.